धर्मेद्र और हेमा मालिनी की 44वीं एनिवर्सरी पर बेटी ईशा देओल ने किया एक प्यारा पोस्ट

Summary :

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स और खूबसूरत कपल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र 2 मई को शादी की 44वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं, इसी बीच एक्ट्रेस ईशा देओल ने माता पिता की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करके उन्हें एनिवर्सरी की बधाई दी। फैंस द्वारा इस पोस्ट को खूब प्यार मिल रहा है, एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो में धर्मेंद्र ग्रीन कलर की शर्ट में और हेमा मालिनी सुन्दर से कुर्ते में एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। ईशा देओल ने इस फोटो के साथ कैप्शन मे, मम्मी और…

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स और खूबसूरत कपल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र 2 मई को शादी की 44वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं, इसी बीच एक्ट्रेस ईशा देओल ने माता पिता की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करके उन्हें एनिवर्सरी की बधाई दी। फैंस द्वारा इस पोस्ट को खूब प्यार मिल रहा है, एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो में धर्मेंद्र ग्रीन कलर की शर्ट में और हेमा मालिनी सुन्दर से कुर्ते में एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। ईशा देओल ने इस फोटो के साथ कैप्शन मे, मम्मी और पापा को शादी की सालगिरह मुबारक हो, मैं आपसे प्यार करती हूं, और मैं बस आपको गले लगाना चाहती हूं। इसके साथ कईं प्यार भरें एमोजिस भी शेयर किये।

  • बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स और खूबसूरत कपल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र 2 मई को शादी की 44वीं सालगिरह मना रहे हैं
  • इसी बीच एक्ट्रेस ईशा देओल ने माता पिता की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करके उन्हें एनिवर्सरी की बधाई दी

बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ियों की बात हो और उसमें ‘ही-मैन धर्मेंद और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी’ का नाम शामिल न हो ऐसा कैसे हो सकता है । फैंस को भी ये जोड़ी काफी पसंद है। और आज 2 मई को ये जोड़ी अपनी शादी की 44वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे में इनके फैंस और चाहने वालों से लेकर परिवार के लोग इस कपल को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

पोस्ट पर फैंस ने किया रिएक्शन

ईशा के इस खूबसूरत पोस्ट पर हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के कई फैंस ने भी उन्हें एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दी। फैंस ने रिप्लाई करते हुए काफी कुछ लिखा, एक यूजर ने लिखा कि हैप्पी एनिवर्सरी हमारे आल टाइम पसंदीदा कपल। भगवान आपको सारी खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य दे। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों को शादी की सालगिरह मुबारक हो। इसी प्रकार कई यूजर्स ने अपने फेवरेट कपल को विश किया और उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

बॉलीवुड के कपल की कहानी की शुरुआत

रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से साल 1970 में फिल्म ‘तुम हसीं मैं जवां’ के सेट पर प्यार हो गया था। वह उन्हें देखते ही अपना दिल दे बैठे थे। हालांकि, उस वक्त एक्टर धर्मेंद्र शादीशुदा थे, लेकिन एक्ट्रेस के लिए उनका प्यार इतना था कि वह उनसे दूर नहीं हो पाए। इसके बाद दोनों ने साल 1980 में शादी कर ली और यह बॉलीवुड में उस समय की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। आज इन दोनों की शादी के 44 साल पूरे हो गए हैं।

बॉलीवुड के ही- मैन के आइकोनिक रोल्स

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र आज भी अपने आइकॉनिक रोल्स के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई दो फिल्मों में अभिनेता ने एक बार फिर से दर्शकों को अपनी एक्टिंग से काफी प्रभावित किया जिसमें से ‘फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में एक्टर रणवीर सिंह और अलिया भट्ट के साथ नज़र आएं। और हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘तेरी बातों में आइए उलझा जिया’ में भी धर्मेंद्र कृति और शाहिद कपूर के साथ नज़र आएं और दर्शकों ने उनके किरदार को खूब पसंद किया। और इसी के साथ करीब 6 दशक से धर्मेंद्र हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाए हुए हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।