CID की वापसी पर Daya और Abhijeet ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस| Exclusive Interview

Summary :

Daya और Abhijeet ने CID की नई शुरुआत पर की खास बातचीत

टेलिविजन पर दर्शकों के फेवरेट शो सीआईडी ने 6 साल बाद एक बार फिर टीवी पर दस्तक दी है। शो की पहली झलक 26 अक्टूबर में जारी की गई थी, वहीं 21 दिसंबर से ये शो ऑन एयर हो चुका है। आपको बता दें कि इस शो में पुरानी आइकॉनिक कास्टिंग को ही रखा गया है, एसीपी प्रद्युमन के रोल में शिवाजी साटम अपने पूरे रौब में दिख रहे हैं। वहीं इंस्पेक्टर दया की भी धांसू झलक दिख रही हैं और इंस्पेक्टर अभिजीत के रोल में आदित्य श्रीवास्तव का अंदाज़ फिर से सबका दिल जीत रहा है। वहीं इस शो से इंस्पेक्टर दया और अभिजीत ने पंजाब केसरी को दिए एक इंटरव्यू में अपनी खुशी ज़ाहिर की और बताया कि सेट पर 6 साल बाद वापस आकर दोनों को कैसा महसूस हो रहा है और उन्होनें ये भी बताया कि इस बार फैंस को क्या नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

आपको बता दें सीआईडी सभी का मनपसंद शो रहा है । चाहे वो बच्चा हो या बुढ़ा सभी ने इस शो के खूब सराहा है, वहीं जब इस शो के इंस्पेक्टर दया और इंस्पेक्टर अभिजीत से उनके अनुभव और शो के नए पहलुओं के बारे में जब पुछा गया तो फिर किस तरह फिर से दोनों ने अपने जवाब से सभी का दिल जीत लिया आइए आपको बताते हैं।

सीआईडी में 6 साल बाद वापसी करते हुए आप दोनों को कैसा लग रहा है?

इस पर अदित्य श्रीवास्तव (इंस्पेक्टर अभिजीत) ने बताया कि वो जब सेट पर पहली बार आए तब उन्हें ऐसा महसूस ही नहीं हुआ कि वो सीआईडी की शुरुआत दोबारा कर रहे हैं, उन्होनें आगे कहा कि वो सेट, वहां के लोग, क्रू मेंबर्स और वो माहौल सभी पहले जैसा था और वो उसी ज़ोन में काम करना पसंद करते हैं।

इस बार सीआईडी के नए सीज़न में दर्शको को क्या खास देखने को मिल सकता है?

इस पर दोनों ने बताया कि शो का फॉर्मेट पहले जैसा ही रहेगा पर एसीपी प्रद्युमन के साथ हम दोनों की जोड़ी आपको इस बार नए-नए केस के साथ एंटरटेन करेगी।

क्या इस बार दया-श्रेया और अभिजीत-तारिका की लव स्टोरी का एंगल देखने को मिल सकता है?

इस पर उन्होनें हसकर जवाब दिया कि पहले थोड़े केस सॉल्व कर लिए जाए उसके बाद लव एंगल के बारे में भी सोच लेंगे।

नए सीज़न में आप क्या मिस करने वाले हैं?

शो में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक का किरदार निभाने वाले दिनेश फड्निस अब इस दुनिया में नहीं रहे तो हम इस बार फ्रेडी को बहुत मिस करने वाले हैं।

बता दें कि साल 1998 से शुरू हुआ ये शो टेलिविजन की दुनिया के सफल शो में से एक रहा है। पूरे 21 साल तक सफलतापूर्वक चलने वाला ये शो 27 अक्टूबर, 2018 को बंद हो गया था। अब शो लंबे गैप के बाद एक बार फिर से शुरू हे गया है। इस शो में शिवाजी साटम अपने किरदार को एक बार फिर से टीवी पर जीते हुए नजर आएंगे। वहीं दयानंद शेट्टी यानी इंस्पेक्टर दया भी नजर आएंगे।

यहां बता दें कि शो में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक का किरदार निभाने वाले दिनेश फड्निस अब इस दुनिया में नहीं रहे। पिछले साल खराब स्वास्थ्य के कारण उनका निधन हो गया। दरअसल हार्ट अटैक आने के बाद दिनेश कुछ दिनों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे, जिसके बाद उनके निधन की खबर आई।

Arpita Singh