फिल्म ‘‘छपाक’’ में दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़, जमकर हो रही है तारीफ

Summary :

दीपिका पादुकोण ने अपनी अगली फिल्म ‘‘छपाक’’ के लुक सोमवार को रिलीज़ कर दिया गया है। दीपिका का फिल्म लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

दीपिका पादुकोण ने अपनी अगली फिल्म ‘‘छपाक’’ के लुक सोमवार को रिलीज़ कर दिया गया है। दीपिका का फिल्म लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस के साथ साथ फिल्म स्टार्स ने भी दीपिका के लुक की जमकर तारीफ की है।

ट्वीटर पर पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://twitter.com/deepikapadukone/status/1110022041950920710

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण तेजाब हमले की एक पीड़िता की भूमिका निभा रही है और उन्होंने कहा कि यह किरदार हमेशा उनके लिए खास रहेगा। 33 वर्षीय अभिनेत्री ने यह भी घोषणा की कि मेघना गुलजार के निर्देशन वाली यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी।

दीपिका पादुकोण ने फिल्म में अपने लुक की तस्वीर के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किया, ‘‘एक ऐसा किरदार जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। मालती शूट आज शुरू हो गया। 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी फिल्म।’’

यह फिल्म तेजाब हमले में बची और सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। यह दीपिका पादुकोण की प्रोडक्शन के क्षेत्र में डेब्यू फिल्म भी है। फिल्म में विक्रांत मैसी भी है।

 

View this post on Instagram

 

#Chhapaak @meghnagulzar @vikrantmassey87 @foxstarhindi

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

गौरतलब है कि साल 2005 में दिल्ली में एक बस स्टैंड पर खड़ी लक्ष्मी पर उसकी उम्र से दोगुनी उम्र के व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया था। हमलावर लक्ष्मी के परिवार का परिचित था और लक्ष्मी ने उस व्यक्ति के प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

वरुण धवन, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, राजकुमार राव से लेकर विक्की कौशल, पत्रलेखा, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा ने फिल्म के कंटेंट और दीपिका पादुकोण के इस चैलेंजिंग रोल की जमकर तारीफ की।

देखिये फिल्म छपाक में दीपिका के फिरत लुक पर फिल्म स्टार्स का रिएक्शन :

1.

दीपिका पादुकोण का छपाक लुक

2.

दीपिका पादुकोण का छपाक लुक

3.

दीपिका पादुकोण का छपाक लुक

4.

दीपिका पादुकोण का छपाक लुक

5.

दीपिका पादुकोण का छपाक लुक

6.

दीपिका पादुकोण का छपाक लुक

7.

दीपिका पादुकोण का छपाक लुक

8.

दीपिका पादुकोण का छपाक लुक

9.

दीपिका पादुकोण का छपाक लुक

 

10.

दीपिका पादुकोण का छपाक लुक

 

64वें फिल्म फेयर अवार्ड में छाये आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, देखिये पूरी अवार्ड लिस्ट

Desk Team