मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का जहां रविवार को खंडन किया, वहीं पार्टी ने उसकी सदस्यता फार्म जारी करके सच्चाई उजागर कर दी। इसी बीच अब सपना चौधरी की भाजपा के दिल्ली प्रभारी मनोज तिवारी के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सपना चौधरी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का खंडन किया और पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने की किसी भी योजना से इन्कार किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस में शामिल नहीं हुई हूं। (कांग्रेस महासचिव) प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मेरी तस्वीर पुरानी है। मैं किसी भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी नहीं करूंगी।’’
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर ने बीती रात सपना चौधरी की प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर ट्वीट करते हुए उनका पार्टी में स्वागत किया था, लेकिन हरियाणवी डांसर ने आज एक संवाददाता सम्मेलन किया और संबंधित खबरों को इन्कार करते हुए कहा कि यह पुरानी तस्वीर है।
इसके बाद कांग्रेस ने किरकिरी से बचने के लिए सपना चौधरी के हस्ताक्षर वाला सदस्यता फॉर्म जारी कर दिया। पार्टी ने दावा किया कि एक दिन पहले न सिर्फ सुश्री चौधरी, बल्कि उनकी बहन ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली थी।
इतना ही नहीं, प्रदेश कांग्रेस सचिव नरेंद, राठी ने सुश्री चौधरी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने (सुश्री चौधरी ने) फॉर्म भरकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुश्री चौधरी तस्वीर में कागज पर कुछ लिखती हुईं दिख रही हैं। श्री राठी ने सुश्री चौधरी के उस सदस्यता फॉर्म को भी दिखाया, जिस पर उनकी तस्वीर और हस्ताक्षर हैं। फॉर्म के अनुसार सुश्री चौधरी ने पांच रुपये का सदस्यता शुल्क भरकर कल ही सदस्यता हासिल की थी।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने और मथुरा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हेमामालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलें लगायी जा रही थीं, लेकिन कल कांग्रेस ने वहां से किसी और को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा करके सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था।
आज नामांकन भरने का अंतिम दिन है और आज इतना तो साफ़ हो चुका है की सपना चौधरी का कोई कांग्रेस कनेक्शन है और ये जरूर हो सकता है इन आम चुनाव में की सपना बीजीपी का प्रचार करती नजर आये।


Download Android App
Download iOS App









