रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बी-टाउन के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं। दोनों इटली में शादी के बंधन में बंधे और तब से दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया एक दुसरे के लिए प्यार जताते और टांग खींचते भी नजर आते है। दीपिका को अक्सर अपने पति रणवीर का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाते देखा है पर यही उनके प्यार की खास बात है।

हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी एक थ्रो बैक तस्वीरअपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस तस्वीर पर दीपिका ने एक बार फिर रणवीर सिंह की प्यार से टांग खींचने वाला कमेंट किया है।

बता दें पद्मावत स्टार ने उनके बचपन की तस्वीर शेयर की है जिसमें वे शैतान के दांतों के साथ पोज दे रहे हैं और ये तस्वीर आफैँस की बीच काफी वायरल हुई है। इस तस्वीर में फैंस को रणवीर काफी क्यूट भी लगे पर दीपिका उन्हें एक बार फिर चिढ़ाने के लिए आगे आयी है।
दीपिका ने अपने कमेंट में लिखा “ओओओ … मैं बहुत डर गयी हूं!” दीपिका के इस कमेंट को ही दीपवीर के फैंस की तरफ से 7950 लाइक्स मिले है। फैंस चाहते है दीपिका और रणवीर इसी तरह उनका एंटरटेनमेंट सिल्वर स्क्रीन और सोशल मीडिया पर करते रहे।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो रणवीर और दीपिका, कबीर खान की आगामी फिल्म ’83 ‘में एक साथ दिखाई देंगे। इस स्पोर्ट्स फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय क्रॉकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। दीपिका फिल्म में उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाएंगी।

ये फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को स्क्रीन पर हिट होने के लिए तैयार है , बायोपिक में पंकज त्रिपाठी, एम्मी विर्क, चिराग पाटिल, हैर्डी संधू और अन्य सितारे शामिल हैं।

रणवीर के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में कबीर खान ने हाल ही में कहा, “रणवीर उन गिफ्टेड लोगों में से एक हैं जो किसी भी किरदार में बदल सकते हैं। उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया है।


Download Android App
Download iOS App



