Deepika Padukone और रणवीर सिंह की शादी की रस्‍में हुईं शुरू, सामने आईं पहली फोटो

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणवीर सिंह और Deepika Padukone 14-15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणवीर सिंह और Deepika Padukone 14-15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर और दीपिका की शादी का वेन्यू इटली का लेक कोमो में होगा।

हालांकि अभी तक दीपिका औैर रणवीर सिंह ने अपने शादी के वेन्यू और डिटेल्स शेयर नहीं की है। लेकिन शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और पहली रस्म नंदी पूजा की गई है।

शादी की रस्में हुईं शुरू

बता दें नंदी पूजा की रस्म Deepika Padukone के बंगलूरु स्थित घर में हुई हैं जहां परिवार के लोगों के अलावा उनके करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। इस मौके पर दीपिका ऑरेंज कलर के सूट में नजर आईं। दीपिका ने सूट के साथ कानों में बड़े-बड़े ईयररिंग्स भी पहने हुए थे।

https://www.instagram.com/p/Bpqxqh8Hpbg/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

दीपिका की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि नंदी बैल को भगवान शिव की सवारी कहा जाता है और यह भी मान्यता है कि नंदी को मन की बात बताने से भक्तों का संदेश बहुत जल्दी ही भोलेनाथ तक पहुंच जाता है।

https://www.instagram.com/p/BpqynOlFoZO/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

नंदी पूजा की क्या है विधि

दुग्ध और गंगा जल से नंदी को स्नान कराएं। अक्षत के साथ गुड़ मिलाएं और अर्पित करें। पूजा में फल और फूल भी नंदी देव को चढ़ाए जाते हैं। नंदी स्तुति करें। रुद्राष्टक करने के बाद फिर चंदन से उनके मस्तक का लेपन करें। जो लोग किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु पूजन कर रहे हैं वो अपने मन की आकांक्षा नंदी जी के कान में कहकर उनके चरणों में मस्तक को रखकर सम्पूर्ण समर्पण का भाव रखें। ऐसा करने से उनकी मनोकामना निश्चित तौर पर पूरी होगी।

ये तीन फंक्शन हो सकते हैं शादी में

शादी समारोह में कुल चार ग्रैंड फंक्शन होंगे। इसमें रिसेप्शन सहित और भी कई फंक्शन होंगे। इस शादी में परिवार के अलावा बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी हिंदू रीती रिवाज के अनुसार की जायेगी। वहीं, मेहमानों से रिक्वेस्ट की है कि शादी के दौरान वे फोन का इस्तेमाल ना करें।

Desk Team