आखिर क्या थी वजह जिससे दीपिका ने मजबूर हो कर हटवाया टैटू, वीडियो वायरल

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी हो चुकी है। कल यानि 21 नवंबर को इनकी शादी का बैंगलुरू में रिसेप्शन भी होने वाला है

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी हो चुकी है। कल यानि 21 नवंबर को इनकी शादी का बैंगलुरू में रिसेप्शन भी होने वाला है जिसके लिए दीपिका और रणवीर मुंबई से आज सुबह रवाना हो चुके हैं।

दीपिका की जिंदगी मे रणवीर सिंह के आने से पहले जिस-जिस स्टार्स के साथ उनका रिलेशन था वो कभी किसी से भी छुपा नहीं है। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेता रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के पुराने रिश्ते के बारे में।

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का पुराना रिलेशनशिप किसी से भी छुपा नहीं है। दोनों की लव लाइफ के कई किस्से आज भी लोगों के जुबां पर हैं। और यह बात हर कोई जानता है कि जब दीपिका रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं।

तो उन्होंने रणबीर कपूर के नाम का गर्दन के पीछे एक टैटू बनवाया था। बता दें कि दीपिका की गर्दन पर बने इस टैटू में RK लिखा था। दीपिका ने रणबीर के नाम का यह टैटू तब बनवाया जब उनका और रणबीर कपूर का अफेयर उफान पर था।

दीपिका ने हटवाया RK का नाम का टैटू

लेकिन अब जब दीपिका पादुकोण की शादी हो चुकी है तो उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ बैंगलुरू में होने वाले रिसेप्शन के लिए निकल रही थी। और इस वीडियो में बिल्कुल साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि दीपिका की गर्दन के पीछे RK का टैटू मिट चुका है।

https://www.instagram.com/p/BqY4MoyDth8/?utm_source=ig_embed

दीपिका का यह टैटू उस वक्‍त भी चर्चा में था और आज भी चर्चा में है। इस वीडियो को देख कर दीपिका के फैंस का रिएक्‍शन आना शुरू हो चुका है। उनके इस वीडियो को देख कर एक यूजर ने लिखा, क्‍या क्या यह सिर्फ मुझे या फिर कोई और भी है जिसे दीपिका पर आरके टैटू नहीं दिखा।

https://www.instagram.com/p/_KGElgQtl5/?utm_source=ig_embed

Desk Team