पटना : पटेल चेतना मंच दीघा की एक अहम बैठक अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 24 नवम्बर को सरदार पटेल जी की 143वीं जयंती समारोह की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। समारोह में भारत सरकार के केन्द्रीय कानून, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, कौशलेन्द्र कुमार, विधायक डा. संजीव चौरसिया, नितीन नवीन, पूनम देवी, चन्द्रशेन, समाजसेवी डा. बसंत सिंह, भाजपा प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल, राजीव रंजन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
समारोह में एक हजार लोगों को पहुंचाने की संभावना है जिसको लेकर आज समीक्षा बैठक किया गया और इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया गया। बैठक में पूर्व पार्षद संजय सिंह, चन्द्रवंशी मुखिया जी, मुन्ना पटेल, अमरेन्द्र सिंह, अमरेश सिंह, राकेश सिंह, शीतल सिंह, मुनमुन सिंह, गोपाल सिंह, रेणु सिन्हा, अजय सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह, राजकुमार, शिव प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



