- दीपिका पादुकोण ने पिछले महीने यानी सितंबर में ही बेटी को जन्म दिया था
- दीपिका-रणवीर ने 8 सितंबर को अपने बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस संग साझा की थी
- दीपिका ने स्क्रीन पर वापसी कर ली है और वो भी पति रणवीर सिंह के साथ
दीपिका ने काम पर की वापसी
रणवीर सिंह ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके साथ पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आईं। दरअसल, रणवीर ने एक विज्ञापन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा- ‘ख्याल ही घर को घर बनाता है।’ इस वीडियो पर कपल के कई फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी है।
View this post on Instagram
दीपिका की फिटनेस पर टिकी फैंस की निगाहें
लेकिन, इस वीडियो में सबसे ज्यादा जिस चीज की चर्चा हो रही है, वह है दीपिका की फिटनेस की। अभिनेत्री पिछले महीने ही मां बनी हैं, लेकिन वीडियो में उनकी फिटनेस देखने के बाद कोई नहीं कह सकता कि उन्होंने 40 दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया है। शर्ट-पैंट में नजर आ रहीं दीपिका काफी फिट और प्यारी लग रही हैं। ऐसे में फैंस भी उनकी फिटनेस पर रिएक्शन दिए बिना नहीं रह सके।
View this post on Instagram
फैंस पूछने लगे बेटी का नाम
दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ऐसे भी थे कि वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्होंने दीपिका-रणवीर की लाडली का नाम पूछना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- ‘अरे रणवीर, आपकी बेटी का नाम क्या है?’ एक और ने लिखा- ‘बेटी का नाम कब बता रहे हैं?’ एक अन्य ने लिखा- ‘हम आपकी लिटिल एंजल का नाम जानना चाहते हैं रणवीर।’
View this post on Instagram
8 सितंबर को हुआ बेटी का जन्म
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी। शादी से पहले कई साल दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया, इसके बाद ही शादी की। शादी के 6 साल बाद कपल ने अपनी नन्ही परी का इस दुनिया में स्वागत किया। दोनों ने 8 सितंबर को बेटी के जन्म का ऐलान किया, लेकिन अब तक फैंस को ना तो उसकी झलक दिखाई है और ना ही नाम रिवील किया है।


Download Android App
Download iOS App



