बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने दमदार अभिनय के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए भी खूब मशहूर हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं, फैंस उनकी एक-एक तस्वीर और वीडियो के कायल रहते हैं और फोटोज पर बहुत प्यार लुटाते हैं। हाल ही में दीपिका अपने एक ऐसे ही पोस्ट के कारण जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर किया बेहद डरावना वीडियो…
दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अजीबो गरीब वीडियो पोस्ट किया है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान दीपिका ने एक डरावना वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर फैंस ने रियेक्ट करना शुरू कर दिया है। ऐसे में कुछ फैंस ने तो अटकलें लगाना शुरू कर दिया है कि दीपिका शायद किसी हॉरर फिल्म में नजर आने वाली हैं और उसकी ही झलक दिखा रही हैं।

वैसे दीपिका पादुकोण की ये वीडियो देखने के बाद इस बात का अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल सा लग रहा है कि वो अपनी इस वीडियो के जरिए किस बात की ओर इशारा कर रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है इसमें एक डरावनी पेंटिंग नजर आ रही है, जिसमें दीपिका की फोटो लगी हुई दिख रही है और जैसे ही कैमरा फोटो फ्रेम पर जूम होता है, दीपिका की तस्वीर जिंदा हो जाती है और वह जोर- जोर से सांस लेती नजर आती हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में डरावना साउंडट्रैक चल रहा है।

लेकिन दूसरे पल ही अचानक फ्रेम में दूसरी दीपिका भी नजर आती हैं जो पहली वाली दीपिका को नष्ट करके खुद टेबल पर बैठकर पोज देने लगती है। दीपिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में भूत वाली इमोजी पोस्ट किया है।
दीपिका की इस डरावनी वीडियो को देखकर यूजर्स एक ही सवाल कर रहे हैं कि ये क्या है समझ नहीं आया? जबकि एक अन्य यूज़र ने कहा ‘ये क्या था और क्यों था? हालांकि वीडियो में दीपिका को डरावने वाले लुक में देखना काफी मजेदार है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण बहुत जल्द अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म ‘Project K’ और शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा दीपिका शकुन बत्रा की आने वाली फिल्म में दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App



