राज्यसभा में पेगासस जासूसी विवाद, कृषि कानूनों तथा अन्य मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है । बुधवार को संसद के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान सरकार को घेरने एवं दबाव बनाने की रणनीति पर विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने बैठक की। इस बैठक के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की ।
राहुल ने केंद्र सरकार से एक सवाल है कि क्या केंद्र सरकार ने पेगासस को खरीदा था कि नहीं? केंद्र सरकार ने उसका इस्तेमाल अपने देश के लोगों के ख़िलाफ़ किया था कि नहीं? हम यह जानना चाहते हैं। हमारी आवाज़ को संसद में दबाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस हथियार को आतंकवादियों के खिलाफ और देशद्रोहियों के खिलाफ प्रयोग किया जाना चाहिए। हम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछना चाहते हैं कि इस हथियार का इस्तेमाल लोकतंत्र के खिलाफ क्यों किया गया। पेगासस पर चर्चा होने से पहले हम कहीं नहीं जाएंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि हम पेगासस पर चर्चा चाहते हैं। सरकार पेगासस पर चर्चा करने से मना कर रही है। स्पष्ट तौर पर सरकार ने कुछ ग़लत किया है, स्पष्ट तौर पर सरकार ने कुछ ऐसा किया है जो देश के लिए ख़तरनाक है। वरना वे कहते कि आइए और चर्चा कीजिए।


Download Android App
Download iOS App



