इन दिनों दुनियाभर में फेसएप ने धमाल मचाया हुआ है और इसका जादू बॉलीवुड – हॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर भी इसका जबरदस्त क्रेज़ चढ़ा हुआ है। हर सेलिब्रिटी इस एप के जरिये सेलिब्रिटीज अपनी ओल्ड तस्वीरें शेयर कर रहे है और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आज हम आपको लिए 7 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की ओल्ड ऐज तस्वीरें लाये है जो फैंस को खूब पसंद आ रही है।

पहली तस्वीर मलाइका अरोड़ा की है जो उन्होंने खुद शेयर नहीं की बल्कि उनके फैंस ने इसे एडिट किया है। सिल्वर कलर के गाऊन में मलाइका काफी ग्रेसफुल लग रही है।

दीपिका और रणवीर के फैंस ने भी उनकी एक तस्वीर शेयर की है जो उनकी शादी के रिसेप्शन के मौके की है। ये तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है।

फैशन दीवा कही जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर की एक तस्वीर भी फैंस द्वारा शेयर की गयी है जिसमे वो उम्रदराज रूप में दिखाई पड़ रही है।

तापसी पन्नू को फेसएप की जरुरत नहीं पड़ी क्योंकि वो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सांड की आँख में उम्रदराज महिला का किरदार निभा रही है।

फैंस ने आलिया भट्ट की भी एक तस्वीर शेयर की है और ये क्यूट अभिनेत्री उम्रदराज रूप में भी सबसे क्यूट नजर आ रही है।

फैंस ने प्रियंका चोपड़ा की भी एक तस्वीर वायरल की है और उनका लुक भी काफी ट्रेंड कर रहा है।

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने अकाउंट से तस्वीर शेयर की। यह उन्होंने किसी एप से नहीं बनाया बल्कि उनकी फिल्म वीर-जारा से है।


Download Android App
Download iOS App



