प्रियंका को पछाड़ सोशल मीडिया पर नंबर 1 बनी दीपिका

Summary :

NULL

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में नाम कमा रहीं प्रियंका चोपड़ा को पदमावत स्टार दीपिका पादुकोण ने पॉपुलैरिटी के मामले में पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और पॉपुलैरिटी पर किए गए एक सर्वे में दीपिका और प्रियंका का नाम भी शमिल है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में दीपिका तीसरे नंबर पर और प्रियंका 8वे पायदान पर हैं।

Priyanka and Deepika

पिछले कुछ सालों में प्रियंका हॉलीवुड में अपना काफी नाम कमा चुकी है जिसके चलते वह हॉलीवुड में काफी पॉपुलर भी हो चुकी हैं। लेकिन हैरानी कि बात यह है प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए यह बहुत चौंकानी वाली बात है कि पद्मावत के विवाद के चलते हुए भी देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी दीपिका को अच्छी खासी पॉपुलैरिटी मिली है।Priyanka

इसके अलावा वह विन डीजल के साथ एक फिल्म भी कर चुकी हैं। इस वजह से पॉपुलैरिटी के मामले ने उन्होंने पिगी चॉप्स को पछाड़ दिया है। खबरो के मुताबिक ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर्स’ के मुताबिक, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यू-ट्यूब और गूगल प्लस पर पॉपुलैरिटी को देखते हुए ‘मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स’ चार्ट में टॉप 10 रैंकिंग दी गई है।Priyanka and Deepika

जिसमें दीपिका पादुकोण तीसरे स्थान पर हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा को 8वीं रैंकिंग मिली है। पहले नंबर पर ड्वेन जॉनसन हैं। एक्टर की हाल ही में आई फिल्मों ने दुनियाभर में उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ाई है। उन्होंने जुमांजी 2, जुरासिक पार्क, बेवॉच, द फेट ऑफ द फ्यूरियस, सैन एंड्रियाज जैसी फिल्में की हैं।Deepika

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर केविन हार्ट, चौथे पर मिली बॉबी ब्राउन, पांचवें पर विल स्मिथ, छठवें पर डव कैमरून, सातवें पर जेनिफर लोपेज, नौंवे पर गाल गाडोट और दसवें नोह श्नैप हैं।priynka and deepika

वेबसाइट के मुताबिक, यह ग्लोबल डाटा सोशल मीडिया एनेलेटिक्स कंपनी MVPindex द्वारा उपलब्ध कराया गया है।प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया कि मैं जिंदगी में सिर्फ एक बार शादी करने में यकीन करती हूं। मैं एक सीरियस रिलेशनशिप में थीं।Priyanka and Deepika

लेकिन इस बात को तकरीबन एक साल हो गया है। तबसे मैं सिंगल हूं। प्रियंका ने कहा। मैं कई लोगों से मिली हूं और कई लोगों के साथ हैंगआउट करती हूं। मैं लोगों को मौका देती हूं कि वो मुझे इंप्रेस करें लेकिन मुझे अभी तक कुछ समय नहीं आया है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team