अपने नए टेटू को ऑस्कर अवॉर्ड्स में फ्लॉन्ट करती नज़र आयी ‘Deepika Padukone’ Ranveer Singh नहीं बल्कि इससे हैं कनेक्टेड एक्ट्रेस का टेटू

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर दीवाज़ में से एक दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने नए टेटू के लिए खूब सुर्खियां बटोरती नज़र आ रही हैं जिसमे उन्होंने अपने स्किन केयर ब्रांड का नाम लिखवाया हैं इस टेटू ने अब इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ हैं।

बॉलीवुड की मशहूर दीवाज़ में से एक दीपिका पादुकोण फिल्मी दुनिया का वह चेहरा हैं जिसे आज किसी पहचान की ज़रूरत नहीं वह खुद में ही आज एक नामी सितारा बन चुकी हैं। दीपिका ने बॉलीवुड को अपनी इतनी बेहतरीन फिल्मो से सराहा हैं की आज उनका नाम बॉलीवुड की टॉप 5 एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं और ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि अब तो एक्ट्रेस का नाम और सिक्का हॉलीवुड जगत में भी चलना शुरू हो चूका हैं। जल्द ही एक्ट्रेस हॉलीवुड की भी कई फिल्म्स कटी नज़र आएँगी। 
और उससे भी बड़ी बात तो जब हुई तब एक्ट्रेस ऑस्कर तक में एज़ प्रेसेंटर चुनी गई। हाल ही में हुए साल के सबसे बड़े अवार्ड् ऑस्कर 2023 में दीपिका प्रेसेंटर बन भारत का गौरव बढ़ाती नज़र आयी। उनके हुस्न से लेकर उनके होस्टिंग तक के चर्चे फिल्मी दुनिया में ही नहीं बल्कि पूरे देश-विदेश में होते नज़र आ रहे हैं। दीपिका साल के सबसे बड़े अवार्ड में बेहद ही खुबसूरत दिखाई पड़ रही थी। लेकिन अब दीपिका के स्टाइल से लेकर भी कुछ दिलचस्प खबर सामने आयी हैं जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ हैं। 
बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर अवॉर्ड्स में अपने शानदार डेब्यू के साथ इंटरनेट पर एक बड़ी हलचल मचा दी है जो सबका ध्यान अपनी ओर खीच रही हैं। दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर अवॉर्ड्स से जुडी अपनी कई शानदार लुक की तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हे देख उन्होंने फैंस की जमकर तारीफे लूटी। लेकिन उनके लुक के अलावा एक और चीज है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा आखिर वो हैं क्या?
गर्दन पर कराया ये नया टेटू 
इंतज़ार खत्म कर आपको बता दे की वह चीज़ हैं उनका कराया हुआ गर्दन पर न्यू टेटू….! जहां अपने सोशल मीडिया पर ऑस्कर से जुड़े अपने कई लुक्स की तस्वीरें शेयर कर दीपिका ने सबको अपना दीवाना बना दिया तो वही उनका ये नया टेटू भी सबका ध्यान खींचता नज़र आया। दीपिका ने यूँ तो पहले भी कई टेटू बनवाये हुए हैं लेकिन ऑस्कर के दौरान उनका ये न्यू टेटू सबको बेहद पसंद आया। 
और ये टेटू कोई आम टेटू नहीं हैं इसके पीछे भी एक राज़ की बात हैं लेकिन क्या….? तो वो ये हैं कि दीपिका पादुकोण ने अपने स्किनकेयर ब्रांड का नाम यानी 82°E को अपने कान के ठीक नीचे, अपनी गर्दन के बाईं ओर लिखवाया हैं उनके काम से उनका प्यार साफ़ ज़हीर करता हैं। दीपिका पादुकोण का ये टैटू बेशक साइज छोटा जरूर है लेकिन फैंस को उनका ये सिंपल अंदाज काफी मन भा रहा हैं साथ ही आपको बता दें कि लंबे समय से दीपिका पादुकोण को हमेशा बॉडी आर्ट और टैटू जैसे के लिए बेहद शौकीन देखा जाता हैं। 
पहले टेटू में था ‘RK’ का नाम 
जैसा कि सभी जानते भी हैं कि ये टेटू कोई एक्ट्रेस का फर्स्ट टेटू नहीं हैं इससे पहले भी दीपिका की नेक पर एक टेटू देखा जा चुका हैं। और वो टेटू किसी और का नहीं बल्कि उनकी एक्स बॉय फ्रेंड रह चुके रणबीर कपूर के नाम का ‘RK’ था। लेकिन फिर उनसे ब्रेकअप के बाद यह टेटू काफी लम्बे समय से नहीं देखा गया। 
साथ ही गर्दन के अलावा भी दीपिका पादुकोण अपने पैर पर एक खूबसूरत पायल का टैटू भी शामिल करती है जो बेहद सूंदर हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग में बिज़ी चल रही हैं जिसमे वह पहली बार बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन संग स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी। 

Desk Team