बॉलीवुड की डिवा या कहे तो इंडस्ट्री की शान कही जाने वाली दीपिका पादुकोण आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस लगातार जिस तरह से बॉलीवुड इंडस्ट्री का नाम रौशन कर रही है वह वाकई काबिल-ए-तारीफ हैं। दीपिका पादुकोण का लुक हमेशा से ही उनके फैंस के दिलों दिमाग में घर कर जाता हैं। ऐसे में अब दीपिका का 95 एकेडमी अवॉर्ड की सुबह का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे ऑस्कर सेरेमनी में जाने से पहले दीपिका जिम में पसीने बहाती हुई दिखाई दे रही हैं।

दरअसल दीपिका पादुकोण का वीडियो सेलिब्रिटी फिटनेस इंस्ट्रक्टर यास्मिन कराचीवाला ने शेयर किया है। जिसमें वो दीपिका को वर्कआउट कराती नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो में व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक लेगिंग में दीपिका काफी इंटेंस वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में यास्मिन ने ऑस्कर विनिंग सॉन्ग नाटू-नाटू को लगाया है।

दीपिका के वर्कआउट का वीडियो शेयर करते हुए यास्मिन ने कैप्शन में लिखा, ‘ऑस्कर के पहले वर्कआउट तो बनता है ना? ऑस्कर के लिए तैयार होने से पहले लॉस एंजेलिस में @deepikapadukone के सुबह 6.30 बजे के वर्कआउट की एक झलक साझा कर रही हूं। उनके जीन्स के अलावा उनकी भव्यता का रहस्य उनका अनुशासन, समर्पण और संतुलित जीवन शैली बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी है। क्या आप सहमत नहीं हैं? ऑस्कर के लिए उन्हें प्रशिक्षण देने का ये एक अद्भुत सफर था।’
वही अब दीपिका का ये हार्ड वर्किंग वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। साथ ही फैंस अब इस वीडियो को देखने के बाद तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

बता दे की ऑस्कर में दीपिका पादुकोण के लुक काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में बना हुआ था। जहां फैंस एक्ट्रेस के शानदार लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



