दीपिका पादुकोण #boycottChhapaak के बाद भी रही फायदे में, बढ़े ट्विटर पर फॉलोअर्स

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बीते मंगलवार को जेएनयू कैंपस में हुए एक प्रोटेस्ट में शामिल होकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बीते मंगलवार को जेएनयू कैंपस में हुए एक प्रोटेस्ट में शामिल होकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर #BoycottChhapaak  ट्रेंड कर रहा है। वहीं जेएनयू हिंसा का समर्थन कर रहे लोग दीपिका पादुकोण के इस रुख को देशविरोधी बता रहे हैं। अब लोग दीपिका की फिल्म छपाक नहीं देखने की भी अपील कर रहे हैं। 
इंटरनेट पर कुछ ऐसे संदेश भी शेयर किए जा रहे हैं कि अब देखना कैसे भारत दीपिका पादुकोण को सबक सिखाता है। इतना ही नहीं कुछ ट्विटर यूजर्स ने तो दीपिका को देशविरोधी बताते हुए अभिनेत्री को ब्लॉक और ऑनफॉलो तक भी कर दिया है। 
दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म छपाक इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस एसिड सर्वाइवर का रोल प्ले करती हुई दिखाई देंगी। फिल्म के रिलीज होने से पहले ऐसी अफवाहें हो रही हैं कि दीपिका को काफी भारी-भरकम नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालांकि दीपिका पादुकोण के मौजूदा ट्विटर फॉलोइंग को देखने पर तो यही लग रहा है कि उन्हें इस कंट्रोवर्सी से काफी ज्यादा फायदा ही हुआ है।
एक वेबसाइट के मुताबिक बीते एक हफ्ते में ट्विटर पर दीपिका पादुकोण के कुछ और फॉलोअर्स की बढोत्तरी हुई है। यहां तक कि जेएनयू में साइलेंट प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद जितने लोगों ने भी दीपिका को ब्लॉक या अनफॉलो कर दिया है। उससे कहीं ज्याद यूजर्स ने दीपिका को फॉलो करना शुरू भी किया है। इस समय ट्विटर पर एक्ट्रेस के 29 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 
कुछ ट्वीट्स जो दीपिका के खिलाफ किए गए…

दीपिका पादुकोण के समर्थन में किए गए ट्वीट्स…




एक्ट्रेस के सपोर्ट में हुए कुछ ट्वीट्स…
बता दें कि दीपिका पादुकोण के ट्विटर फॉलोअर्स बढऩे की वजह ये भी है कि#boycottChhapaak #boycottdeepika के बीच  सोशल मीडिया का एक हिस्सा एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतर आया।  फिर #boycottChhapaak #boycottdeepika के काउंटर के रूप में #IStandWithDeepika ट्रेंड करने लगा। वहीं दीपिका पादुकोण के साथ पूरा बॉलीवुड खड़ा हो गया है।

Desk Team