Sunil Dutt ने बसाई थी 1985 में बांद्रा ईस्ट में गरीब नगर झुग्गी, जानें अब क्यों की जा रही है वहां तोड़फोड़?

Summary :

Demolition Of Sunil Dutt’s Garib Nagar: बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित गरीब नगर झुग्गी बस्ती में मंगलवार से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने और तोड़फोड़ अभियान को शुरू किया गया। पश्चिम रेलवे द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मकसद रेलवे की जमीन को खाली कराना है, जहां लंबे समय से अवैध तरीके से लोग अपने घर बनाकर रह रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई रेलवे की दोबारा विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की प्लानिंग का हिस्सा है और अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। Sunil Dutt News: किसने बसाई थी…

Demolition Of Sunil Dutt’s Garib Nagar: बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित गरीब नगर झुग्गी बस्ती में मंगलवार से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने और तोड़फोड़ अभियान को शुरू किया गया। पश्चिम रेलवे द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मकसद रेलवे की जमीन को खाली कराना है, जहां लंबे समय से अवैध तरीके से लोग अपने घर बनाकर रह रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई रेलवे की दोबारा विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की प्लानिंग का हिस्सा है और अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

Sunil Dutt News: किसने बसाई थी गरीब नगर झुग्गी?

लेकिन ऐसे में अब यहां सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर इन लोगों को यहां पर बसाने वाले कौन थे और किसकी मेहरबानी के चलते रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोग वहां इतने सालों से रह रहे थे। तो चलिए इस राज़ से भी पर्दा आज हम उठा ही देते हैं।

Sunil Dutt Election: सुनील दत्त ने चुनाव जीतने के लिए क्या किया?

Demolition Of Sunil Dutt's Garib Nagar
Demolition Of Sunil Dutt’s Garib Nagar (Source: Social Media)

दरअसल ऐसा बताया जाता है कि साल 1985 में बॉलीवुड एक्टर सुनील दत्त ने चुनाव में जीतने के लिए बांद्रा ईस्ट स्थित गरीब नगर झुग्गी बस्ती बसवाई थी, ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा वोट मिल सकें और वो चुनाव जीत पाएं। इसी के साथ ये भी बताया जाता है कि इस झुग्गी में ज्यादातार बांग्लादेशी लोग ही बसाए गए थे। लेकिन अब सुनील दत्त नहीं रहे और तो और उनके बेटे संजय दत्त ने भी बीजेपी को वोट देकर अपना समर्थन पूरी तरह मोदी सरकार को दे दिया है। ऐसे में ये बॉम्बे पश्चिम रेलवे के लिए एकदम सही समय माना जा रहा है, अपनी जमीन को वापस लेने के लिए।

Action On Garib Nagar Jhuggi: गरीब नगर झुग्गी पर लिया गया एक्शन

Demolition Of Sunil Dutt's Garib Nagar
Demolition Of Sunil Dutt’s Garib Nagar (Source: Social Media)

हालांकि बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच टकराव हुआ, जिसके बाद पथराव और हल्के लाठीचार्ज की नौबत आ गई। इस झड़प में कुल 10 लोग घायल हुए, जिनमें 6 पुलिसकर्मी और 4 प्रदर्शनकारी शामिल हैं।

Bombay High Court Order: बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद हटाई जा रही हैं झुग्गियां

Demolition Of Sunil Dutt's Garib Nagar
Demolition Of Sunil Dutt’s Garib Nagar (Source: Social Media)

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बांद्रा ईस्ट रेलवे स्टेशन के पास करीब 1.31 एकड़ रेलवे जमीन पर लगभग 500 अवैध ढांचे बने हुए थे और लगभग 5300 वर्ग मीटर इलाके में फैली इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 600 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं अब तक करीब 85 प्रतिशत अवैध निर्माण हटाए जा चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक धार्मिक ढांचे को भी हटाया गया, जिसके बाद इलाके में विरोध तेज हो गया और स्थिति तनावपूर्ण बन गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और रेलवे कर्मचारियों पर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के लिए थोड़े बल का भी इस्तेमाल किया।

लेकिन स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रेलवे और मुंबई पुलिस ने पूरे इलाके में भारी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था भी की है। करीब 1200 पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने का काम रातभर जारी रहा और अधिकांश अवैध ढांचों को हटाया जा चुका है। अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि अब वहां कोई धार्मिक ढांचा नहीं बचा है जिसे तोड़ा जाना हो, हालांकि कुछ स्थानीय निवासी अभी भी मौके पर मौजूद हैं और कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

Read More: क्या Sonakshi Sinha और उनके पति कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी को टारगेट?, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।