‘Devara’ से रिवील हुआ Saif Ali Khan का दमदार लुक, JR NTR ने फैंस को दिया खास गिफ्ट

Summary :

‘देवरा’ में सैफ अली खान एक बार फिर निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। जूनियर एनटीआर ने उनका लुक शेयर करके सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। इस फिल्म में सैफ भैरा के किरदार में दिखेंगे।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने एक्टिंग करियर में सैफ ने अनगिनत फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। क्यूट हीरो बनकर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारने वाले सैफ आज दमदार विलेन के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। हीरो हो या फिर विलेन हर रोल में उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।
हिंदी सिनेमा के बाद अब वो साउथ इंडस्ट्री में अपने अभिनय का जादू चलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। आदिपुरुष में प्रभास के बाद अब सैफ आरआरआर फेम जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म ‘देवरा’ में उनके साथ दो-दो हाथ करते दिखने वाले हैं। फिल्म ‘देवरा’ से सैफ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है और इंटरनेट पर छा गया है।
फिल्म ‘देवरा’ से सैफ अली खान के लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फिल्म सैफ अली खान ‘भैरा’ के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनके फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए ये जानकारी जूनियर एनटीआर ने दी है। जूनियर एनटीआर ने पोस्टर शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘भैरा’ जन्मदिन मुबारक हो सैफ सर! जूनियर का ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सैफ अली खान के जन्मदिन के मौके पर इस लुक को मेकर्स ने बतौर फैंस के लिए रिटर्न गिफ्ट जारी किया है। एक्टर के लुक के बारे में बात करें तो वो एकदम देहाती अंदाज में शांत पानी और पहाड़ियों के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। उनका ये लुक काफी अलग है और दिलचस्प है। उनके बाल भी लंबे है जो उनके आंखो पर आ रहे हैं। पोस्टर में नीचे की साइड नदी के तेज बहाव में नाव चलाते कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं।
‘देवरा’ से सैफ अली खान अपना तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म से सैफ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। देवरा में पहली बार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर बिग स्क्रीन पर एक-साथ नजर आने वाले हैं। जान्हवी कपूर अपनी पहली साउथ फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड है। वहीं, फैंस सैफ अली खान को एक बार फिर नेगेटिव रोल में देखने के लिए बेताब हैं।

Desk Team