देवोलीना ने यलो बिकिनी पहनकर गार्डन में किया डांस, लोग बोले- संस्कार भूल गईं?

Summary :

अपने जन्मदिन के मौके पर भी देवोलीना ने फैंस को यलो बिकिनी में एक खास सरप्राइज दिया। उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर बेली डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर सभी क्रेजी हुए जा रहे हैं।

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम देवोलीना भट्टाचार्जी आए दिन सोशल मीडिया पर तहलका मचाती नजर आ जाती हैं। वो अपने फैंस के साथ कभी बोल्ड फोटोशूट तो कभी हॉट वीडियो शेयर करते हुए चर्चा में बनी रहती हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर भी देवोलीना ने फैंस को यलो बिकिनी में एक खास सरप्राइज दिया। उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर बेली डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर सभी क्रेजी हुए जा रहे हैं।
 देवोलीना की इस वीडियो पर लोग जमकर लाइक्स की बरसात कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो इस समय आग की तरह वायरल हो रहा है। बारिश के इस मौसम में देवोलीना भट्टाचार्जी का कातिलाना अवतार लोगों के दिलों में तीर की तरह लग रहा है।
 वो डांस शुरू करने से पहले फैंस को फ्लाइंग किस भी देती दिख रही हैं। कैमरे के पीछे से कोई उनके बोल्ड और खूबसूरत मूव्स कैप्चर कर रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए देवोलीना ने एक दिलचस्प कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा- ‘असीम रहो… और इसलिए मैं ट्रेंड को बदस्तूर जारी रखे हुए हूं’। इस कैप्शन के साथ उन्होंने #birthdaygirl #birthdayspecial जैसे हैशटैग के जरिए ये साफ कर दिया है कि ये फैंस की विशेज के बदले रिटर्न गिफ्ट हैं। देवो का ये अंदाज जहां एक तरफ उनके फैंस को खूब भा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ वो ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं। कई लोगों ने ‘गोपी बहू’ वाले किरदार को याद करते हुए उन्हें संस्कारों के बारे में हिदायत दे डाली है।

Desk Team