धर्मेश के स्टूडेंट रुपेश बने डांस प्लस सीजन 5 के विनर , प्राइस में मिले 15 लाख और चमचमाती हुई ट्रॉफी

Summary :

बीती रात मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा के डांस रियलिटी शो डांस प्लस का सीजन पांच अपने फिनाले पर पहुंचा और मुंबई के रुपेश ने खिताब अपने नाम किया। रुपेश धर्मेश येलांदे की टीम के सदस्य थे। जनम डांस ग्रुप, संचिता-सुब्रत और दीपिका-रूपेश से फिनाले , टॉप 3 में जगह बनायी थी।

बीती रात मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा के डांस रियलिटी शो डांस प्लस का सीजन पांच अपने फिनाले पर पहुंचा और मुंबई के रुपेश ने खिताब अपने नाम किया। रुपेश धर्मेश येलांदे की टीम के सदस्य थे।  जनम डांस ग्रुप, संचिता-सुब्रत और दीपिका-रूपेश से फिनाले , टॉप 3 में जगह बनायी थी। 
जनम डांस ग्रुप फिनाले में फर्स्ट रनरअप रहा, वहीं रुपेश ने अपने शानदार परफॉरमेंस से फिनाले पूरी तरह अपने नाम किया। शो के जज रेमो डिसूजा ने शो के विजेता का नाम घोषित किया। रुपेश को 15 लाख रुपये प्राइस मनी के साथ एक चमचमाती हुई ट्रॉफी भी मिली। 
जैसे ही शो में विनर का नाम घोषित किया गया तो रुपेश अपना नाम सुनते ही खुशी से स्टेज पर कूदने लगे।  रुपेश के साथ साथ उनके मेंटर धर्मेश ने भी अपने स्टूडेंट की जीत पर बेहद ख़ुशी जाहिर की। शो के फिनाले में मेहमान बनकर आये मिथुन चक्रवर्ती ने रुपेश को विनर ट्रॉफी दी। 
रुपेश ने ट्रॉफी जीतने के बाद उसे अपनी मां को समर्पित किया। इस दौरान रुपेश की मां और भाई काफी भावुक हो गए थे।मेंटर धर्मेश ने सोशल मीडिया पर रुपेश के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें जीत की बधाई दी। 
रुपेश ने ट्रॉफी जीतने के बाद दिए गए बयान में बताया कि डांस प्लस ने उन्हें ऐसा मंच  प्रदान किया , जिससे उन्होंने दुनियाभर में पहचान हासिल की है।  वो इस शो के दौरान अपना सफर कभी नहीं भूलेंगे और ये सफर उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। 
 बता दें, शो के फिनाले में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती समेत पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा,  टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर भी पहुंचे थे।  टाइगर और श्रद्धा शो में अपनी आने वाली फिल्म बागी 3 के प्रमोशन के लिए आये थे और साथ ही उन्होंने कंटेस्टेंट्स का काफी उत्साह भी बढ़ाया। 

Ujjwal Jain