पांच महीने के बेटे से दूर होने पर छलका दीया मिर्जा का दर्द, बोलीं- बहुत मुश्किल है ये

Summary :

एक्ट्रेस दिया मिर्जा अभी कुछ वक्त पहले ही अपने पहले बच्चे की मां बनी हैं। वैसे मां बनने के बाद अदाकारा अक्सर अपने इस एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

एक्ट्रेस दिया मिर्जा अभी कुछ वक्त पहले ही अपने पहले बच्चे की मां बनी हैं। वैसे मां बनने के बाद अदाकारा अक्सर अपने इस एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दीया अपने पांच महीने के बेटे अव्यान रेखी को घर पर छोड़कर काम पर वापस लौटीं हैं। लेकिन ये करना दीया लिए भी उतना ही मुश्किल रहा जितना कि हर उस मां के लिए, जो अपने बच्चों को छोड़कर काम पर जाती हैं।
दीया मिर्जा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर फैंस के लिए नई-नई पोस्ट शेयर करती हैं, ऐसे में हाल ही में दीया मिर्जा मां बनने के बाद बेटे को घर पर छोड़कर काम पर जाने के एक्सपीरियंस को भी फैंस के साथ साझा किया है। इस बीच दीया ने बताया कि ऐसा करना उनके लिए बहुत कठिन था। लेकिन फिर भी उन्होंने अपने बेटे के लिए ऐसा किया।
दीया ने शेयर की स्पेशल पोस्ट… 
दीया मिर्जा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो  पीले रंग का कुर्ता पहने नजर आ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में वो लिखती हैं, ‘फाइनली पिछली शाम को एक बहुत की स्पेशल इवेंट का हिस्सा बनने के लिए बाहर गई थी। इस समय मैं इस अमेजिंग टीम का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इतना अच्छा फील करवाया हालांकि ये मेरे लिए बहुत बहुत बहुत ज्यादा मुश्किल था 4 घंटे के लिए अपने अव्यान से दूर जाना। मम्मी काम करेंगी अवि, क्योंकि मम्मा इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाना चाहती हैं आपके लिए जिसमें आप बड़े होगे मेरी जान।
वैसे दीया का इस तरह का पोस्ट देख साफ है कि एक्ट्रेस के लिए ये सब करना बहुत कठिन रहा होगा। वहीं दीया मिर्जा की इस पोस्ट पर उनके साथी कलाकार और दोस्त जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही बेटे पर भी प्यार लुटा रहे हैं। 
मालूम हो एक्ट्रेस ने 14 मई को अपने बेटे अव्यान रेखी को जन्म दिया था। वहीं कुछ वक्त पहले ही उन्होंने अपने बेटे की झलक फैंस को दिखाई है। दीया के बेटे अव्यान पर फैंस ही नहीं बल्कि उनके दोस्तों ने भी प्यार बरसाया है।
 

Desk Team