डांस इंडिया डांस 4 के सेकेंड रनरअप बिकी दास से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है। उनके साथ हाल ही में एक बड़ा हादसा हो गया जिसकी वजह से अब वो कुछ समय तक बिस्तर पर ही रहने के लिए मजबूर है। दरअसल, ‘DID 4’ के कंटेस्टेंट बिकी दास का रोड एक्सीडेंट हो गया है। अब डॉक्टर्स ने उन्हें 3 महीने तक का बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक सवार बिकी को एक दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी थी। वहीं बिकी की पत्नी ने पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। सड़क हादसे में बिकी की पसलियां टूट गई और साथ ही कई गहरी चोट आई हैं। बताया जा रहा है कि बीते कुछ वक्त से आर्थिक तंगी से जूझने और डांस का कोई काम नहीं होने के कारण बिकी बतौर डिलीवरी ब्वॉय काम कर रहा था।

याद दिला दें कि बिकी डांस इंडिया डांस में नजर आए थे। शो खत्म होने के बाद बिकी ने इवेंट्स में परफॉर्म करना और बतौर डांस मेंटॉर काम करना शुरू किया था, लेकिन कोविड व लॉकडाउन की वजह से उनका वो का भी बंद हो गया। ऐसे में बीते करीब एक हफ्ते से वो बतौर डिलीवरी ब्वॉय काम कर रहे थे।

लंबे समय से कोई काम ना होने के चलते बिकी मुश्किल से अपना खर्च चला पा रहे थे। ऐसे में उनका एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद उन पर रोजी रोटी की भी दिक्कत आ गई। आपको बता दे, कोविड के चलते एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर गहरा असर पड़ा है। इस इंडस्ट्री से कई लोगों की रोजी-रोटी चलती है, लेकिन जब ये सब ठप है तो मजबूरी में कलाकारों को दूसरे काम शुरू करने पड़े।


Download Android App
Download iOS App



