बॉलीवुड एक्ट्रेस
सारा अली खान अपनी खूबसूरती और चुलबुलेपन के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस की यही
सादगी और खुशमिजाजी लोगों को काफी पसंद आती है। सारा की एक्टिंग भी दर्शकों को
काफी पसंद आती है हालांकि इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी
जिदंगी को लेकर सुर्खियो में छाई हुई हैं।
बीतों कुछ वक्त से
खबरें आ रही है कि सारा और इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं
इतना ही नहीं कई बार दोनों को साथ स्पॉट भी किया गया है। हालांकि इन सबको लेकर
दोनों में से किसी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया था। लेकिन अब खुद क्रिकेटर ने अफेयर की खबरों पर
चुप्पी तोड़ दी है।
दरअसल, हाल ही में शुभमन
गिल प्रीति और नीति सिमोस के
पॉपुलर पंजाबी चैट शो ‘दिल दिया गल्ला‘
में गेस्ट बनकर पहुंचे थे। शो के दौरान काफी
मस्ती मजाक की गई और शो की होस्ट सोनम बाजवा ने शुभमन से पूछा कि, आपकी नजर में सबसे फिट एक्ट्रेस कौन है? इस सवाल के जवाब में क्रिकेटर
ने एकदम से सारा अली खान का नाम ले लिया।
शुभमन के इस जवाब के बाद सोनम ने तुरंत अगला सवाल करते हुए उनसे पूछा कि क्या वह
सारा अली खान को डेट कर रहे हैं?
शुभमन ने इसके जवाब में
कहा- शायद। जिसके बाद शो में जब शुभमन से बोला गया कि सारा का क्या सच है ये बताओ।
तो क्रिकेटर ने शरमाते और मुस्कुराते हुए कहा कि, ‘सारा दा सारा सच बोल
दिया। शायद हां शायद नहीं‘।
शुभमन ने अब अपने इस जवाब से लोगों को काफी ज्यादा कंफ्यूज कर दिया है।
क्योंकि ना तो उन्होंने इस बात खुलकर हामी भरी है ना ही साफ इंकार किया है। वैसे
शुभमन ने तो शायद कहकर फैंस को उलझन में डाल दिया है मगर एक्ट्रेस सारा अली खान की
तरफ से अभी तक क्रिकेटर को डेट करने की खबरों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।


Download Android App
Download iOS App







