कॉमेडियन भारती सिंह सबको हंसा कर दिल जीत लेतीं है। सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं। अपनी फनी वीडियो के साथ-साथ अपने प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सबको हंसाने वाली भारती अब खुद एक बड़ी मुसीबत में पड़ती जा रहीं हैं। बता दें, भारती सिंह का एक वीडियो उनके लिए मुसीबत बनता जा रहा है। जिस वीडियो में वो सिखों की दाढ़ी और मूछों को लेकर बात कर रहीं हैं। और अब इसी बीच राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने इस घटना पर संज्ञान लिया है।

जानकारी के अनुसार, बता दें कि अब राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने इस घटना के बारे में संज्ञान लिया है। आयोग को शिकायत मिली है कि भारती सिंह के कथित बयान से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुईं हैं। अल्पसंख्यक आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब और महाराष्ट्र प्रशासन से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।

आपको बता दें, पिछले दिनों पहले भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में भारती, जैस्मिन भसीन संग सिख समुदाय की दाढ़ी और मूछों पर कुछ कहती नज़र आ रही हैं। जिस पर सिख समुदाय ने अपनी नाराज़गी जाहिर की थी। इस वीडियो के बाद समुदाय विशेष ने भारती सिंह का विरोध शुरू कर दिया, ये कहते हुए कि उनकी भावनाएं इससे आहत हुई हैं और ये अपमान वो किसी भी हाल में सहन नहीं करेंगे। इस केस में अब अल्पसंख्यक आयोग भी सामने आ गया है।

भारती के इस विवादित वीडियो को जमकर ट्रोल किया गया था। साथ ही अमृतसर में प्रदर्शन भी हुआ था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीएस) की तरफ से इस मामले में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई थी। जिसके बाद कॉमेडियन भारती सिंह पर आईपीसी के सेक्शन 295ए के तहत एफआईआर दर्ज हुई।
दरअसल, इस मामले में भारती ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी ली थी लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। भारती ने माफी मांगते हुए कहा, “जो भी लोग इस वीडियो पर आपत्ति जता रहे हैं, वो इसे एक बार और देखें। मैंने किसी भी धर्म का उल्लेख नहीं किया है या किसी पंजाबी का मजाक नहीं उड़ाया है। मैं अपनी दोस्त के साथ कॉमेडी कर रही थी, लेकिन अगर इसे किसी भी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। मैं खुद एक पंजाबी हूं, मैं अमृतसर में पैदा हुई थी और मैं हमेशा उनका सम्मान करती हूं, मुझे पंजाबी होने पर गर्व है।”


Download Android App
Download iOS App



