विदेश में तिरंगे का अपमान करने का इल्जाम लगने पर भड़के Diljit Dosanjh,पंजाबी में लगा डाली फटकार

Summary :

पंजाबी के जाने-माने सिंगर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में ‘कोचेला संगीत समारोह’ में परफॉर्म किया। दिलजीत की परफॉर्मेंस के दौरान उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया और कहा गया कि उन्होंने भारतीय तिरंगे का अपमान किया है। अब दिलजीत ने इस पर सफाई दी है।

बॉलीवुड और पंजाब इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का विवादों से गहरा नाता है। आए दिन सिंगर किसी ना किसी वजह से विवाद में फंसे नजर आते हैं। एक बार फिर दिलजीत दोसांझ ‘कोचेला म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में परफॉर्मेंस के बाद विवादों में आ घिरे हैं। सोशल मीडिया पर सिंगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि दिलजीत ने तिरंगे का अपमान किया है जिसे लेकर सिंगर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।
अपनी बेबाकी के लिए मशहूर दिलजीत दोसांझ ऐसे में कहा चुप बैठने वाले थे तो सिंगर ने भी सोशल मीडिया पर उनके बारे में ‘फर्जी खबर’ फैलाने वालों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है अक्सर ही सिंगर खुद के खिलाफ गलत बातें फैलाने वालों की ऐसी ही क्लास लगाते हैं। इस मामले में राजनेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी सिंगर का सपोर्ट करते हुए ट्रोलर्स को फटकार लगाई है।  
दरअसल, सोशल मीडिया पर दिलजीत एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें वो भीड़ में तिरंगा लहराती एक महिला के बारे में बोलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कॉन्सर्ट के दौरान कहा, ‘एह मेरे पंजाबी भाई भवन लेई, मेरे देश दा झंडा लाइके खादी आ कुड़ी, एह मेरे देश लेई, नेगेटिविटी टन बचाओ, म्यूजिक सारेयां दा सांझा।’ इसका मतलब है कि ‘ये लड़की मेरे देश का झंडा लेकर चल रही है, मेरे सभी पंजाबी भाइयों और बहनों के लिए, ये मेरे देश के लिए है। निगेटिविटी से दूर रहें, संगीत सबका है।’ 
मगर सोशल मीडिया सिंगर के कमेंट को काटकर देश और झंडे के खिलाफ मैसेज के रूप में दिखाया जा रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने दिलजीत को लेकर एक पोस्ट में लिखा, ‘जब कोई अमेरिका में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान भारतीय तिरंगा लहराता है, तो दिलजीत दोसांझ आपत्ति जताते हैं। उन्हें कौन सा पासपोर्ट मिल रहा है? खालिस्तान का? शर्म आनी चाहिए उन भारतीयों को, जो ऐसे 2 कौड़ी के कलाकारों को सुनते हैं।’
अब इसी पर दिलजीत दोसांझ ने पलटवार करते हुए ट्वीट में लिखा, ‘फेक न्यूज और नेगेटिविटी मत फैलाएं। माई कीहा एह मेरे देश दा झंडा है। एह मेरे देश लाई.. मतलब मेरी एह परफॉर्मेंस मेरे देश लाई। जे पंजाबी नहीं औंदी तन गूगल कर लिया करो यार। किन के कोचेला एक बड़ा म्यूजिकल फेस्टिवल आ ओथे हर देश तो लॉग औंडे ने। इसीलिए म्यूजिक सब दा सांझा है। सही गल नू पुथी किवे घुमौना कोई तुदे वारगेया तों सीखे एनु वी गूगल कर लेयो क्योंकि कोचेला एक बड़ा संगीत समारोह है, दुनिया भर से लोग वहां आते हैं इसलिए संगीत हर किसी के लिए है। अच्छी चीजों को मोड़ना सीखें।’ 
इसका मतलब है ‘मैंने कहा ये मेरे देश का झंडा है, ये मेरे देश के लिए है। ये प्रदर्शन मेरे देश के लिए है। अगर आप पंजाबी नहीं समझते हैं, तो कृपया गूगल करें क्योंकि कोचेला एक बड़ा संगीत समारोह है, जिसमें दुनिया भर के लोग शामिल होते हैं। इसलिए संगीत सबके लिए है। सही शब्दों को कैसे घुमाना है, यह आप लोगों से सीखना चाहिए। इसे भी गूगल करें।’ इस मामले को लेकर राजनेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी दिलजीत के सपोर्ट में उतर आए हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए लिखा, ‘ये बेहतर होगा अगर पूरा वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दें। दिलजीत ने इस कॉन्सर्ट को भारत और पंजाब को समर्पित किया है। एह मेरे पंजाबी भाई भरवां लेई, मेरे देश दा झंडा लाइक खादी आ कुड़ी, एह मेरे देश लायी, नेगेटिविटी टन बच्चो, म्यूजिक सारेयां दा सांझा। ये शर्मनाक है कि कुछ हैंडल निगेटिव एजेंडा बना रहे हैं और नफरत फैला रहे हैं।’ 

Desk Team