Diljit Dosanjh के शो में घुसा खालिस्तानी युवक, जानें चलते कॉन्सर्ट में सिंगर के साथ क्या हुआ?

Summary :

Diljit Dosanjh US Show: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनकी कोई फिल्म या गाना नहीं बल्कि सैन फ्रांसिस्को में ऑर्गनाइज़ हुआ लाइव कॉन्सर्ट है, जहां हजारों दर्शकों के बीच अचानक एक इंसान स्टेज पर पहुंच गया। इस अनएक्सपेक्टेड घटना से कुछ समय के लिए कॉन्सर्ट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन दिलजीत ने कंट्रोल बनाए रखते हुए सिचुएशन को संभालने में अहम रोल निभाया। Diljit Dosanjh News: अचानक स्टेज पर पहुंचा व्यक्ति   View this post on Instagram   A post shared by…

Diljit Dosanjh US Show: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनकी कोई फिल्म या गाना नहीं बल्कि सैन फ्रांसिस्को में ऑर्गनाइज़ हुआ लाइव कॉन्सर्ट है, जहां हजारों दर्शकों के बीच अचानक एक इंसान स्टेज पर पहुंच गया। इस अनएक्सपेक्टेड घटना से कुछ समय के लिए कॉन्सर्ट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन दिलजीत ने कंट्रोल बनाए रखते हुए सिचुएशन को संभालने में अहम रोल निभाया।

Diljit Dosanjh News: अचानक स्टेज पर पहुंचा व्यक्ति

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjabi Media Hub (@punjabimediahub)

कॉन्सर्ट में गए लोगों के मुताबिक, कॉन्सर्ट के दौरान एक शख्स हाथ में खालिस्तान का झंडा लेकर अचानक स्टेज पर चढ़ गया। उसकी इस हरकत से दर्शकों के बीच हैरानी और तनाव का माहौल बन गया। ऐसे में अब इस घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठने लगे कि आखिर वह इंसान झंडा लेकर इतनी आसानी से स्टेज तक कैसे पहुंच गया।

Police Action In Diljit Concert: सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने संभाला मोर्चा

Diljit Dosanjh US Show
Diljit Dosanjh US Show (Source: Google)

हालांकि सिचुएशन बिगड़ने से पहले ही मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और स्टेज पर चढ़ें खालिस्तान का झंडा लिए इंसान को तुरंत मंच से हटाकर हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों के तुरंत एक्शन के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और कुछ ही देर बाद कॉन्सर्ट फिर से शुरू हो गया।

इस पूरी घटना के दौरान दिलजीत दोसांझ ने काफी धैर्य और समझदारी दिखाई। उन्होंने घबराने या शो रोकने के बजाय हालात के सामान्य होने का इंतजार किया और फिर अपना परफॉर्मेंस उसके बाद जारी रखी। अपने पॉपुलर सॉन्ग्स और शानदार परफॉर्मेंस से उन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और इसी के साथ माहौल को फिर से उन्होंने एक्साइटेड बना दिया।

Diljit Dosanjh Controversy: विवाद और धमकियों की भी चर्चा

Diljit Dosanjh US Show
Diljit Dosanjh US Show (Source: Google)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कुछ कट्टरपंथी ग्रुप्स द्वारा दिलजीत दोसांझ को लेकर विरोध और धमकियों की खबरें सामने आ रही थीं। ऐसे में इस घटना को भी उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अब तक किसी ग्रुप का नाम इस घटना को लेकर ऑफिशियल तौर से सामने नहीं आया है।

Diljit Dosanjh Security: सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं जांच

Diljit Dosanjh US Show
Diljit Dosanjh US Show (Source: Google)

दिलजीत दोसांझ पहले भी कई बार ये साफ कर चुके हैं कि उनके कॉन्सर्ट में किसी भी तरह की अव्यवस्था या दर्शकों को परेशान करने वाली एक्टीविटीज़ को एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया है कि ऐसे मामलों में स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत कार्रवाई करती हैं।

Diljit Dosanjh US Show: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Diljit Dosanjh US Show
Diljit Dosanjh US Show (Source: Google)

गौरतलब है कि सैन फ्रांसिस्को का यह कॉन्सर्ट दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा वर्ल्ड टूर 2026’ का आखरी पड़ाव था। 20 और 21 जून को आयोजित चेस सेंटर के इन शो के साथ उनका नॉर्थ अमेरिका टूर खत्म हुआ है। हालांकि टूर के खत्म होने से ठीक पहले हुई इस घटना ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है, ऐसे में देखने वाली बात ये है कि क्या दिलजीत के कॉन्सर्ट में हुई ये घटना सच में अनप्लेन्ड थी या इसके पीछे किसी का बड़ा हाथ था।

Read More: Samay Raina की फिर बढ़ी मुश्किलें, जानें Indias Got Latent 2 को लेकर क्यों मचा बवाल?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।