Printed Cotton Saree Designs Under 500: ₹500 के अंदर ये प्रिंटेड कॉटन साड़ियां आपको देंगी स्टाइलिश और कूल लुक, देखें लेटेस्ट डिज़ाइन

Summary :

Printed Cotton Saree Designs Under 500: अगर आप इस समर सीजन में स्टाइल के साथ-साथ आराम भी चाहती हैं, तो कॉटन साड़ी आपके लिए बेस्ट चॉइस है। आजकल कॉटन साड़ियां फैशन ट्रेंड में भी टॉप पर हैं। अगर आप रोज़-रोज़ के वही पुराने पैटर्न्स से बोर हो चुकी हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कॉटन साड़ियों के कुछ ऐसे चुनिंदा और लेटेस्ट डिज़ाइन्स, जो आपको चिलचिलाती गर्मी में भी कूल और बेहद स्टाइलिश लुक देंगे। Printed Cotton Saree Designs Under 500: प्रिंटेड कॉटन साड़ियां आपको देंगी स्टाइलिश और कूल लुक 1. Box…

Printed Cotton Saree Designs Under 500: अगर आप इस समर सीजन में स्टाइल के साथ-साथ आराम भी चाहती हैं, तो कॉटन साड़ी आपके लिए बेस्ट चॉइस है। आजकल कॉटन साड़ियां फैशन ट्रेंड में भी टॉप पर हैं। अगर आप रोज़-रोज़ के वही पुराने पैटर्न्स से बोर हो चुकी हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कॉटन साड़ियों के कुछ ऐसे चुनिंदा और लेटेस्ट डिज़ाइन्स, जो आपको चिलचिलाती गर्मी में भी कूल और बेहद स्टाइलिश लुक देंगे।

Printed Cotton Saree Designs Under 500: प्रिंटेड कॉटन साड़ियां आपको देंगी स्टाइलिश और कूल लुक

1. Box Print Cotton Saree

Printed Cotton Saree Designs Under 500
Printed Cotton Saree Designs Under 500( Source: Social Media)

अगर आप बॉक्स प्रिंट पसंद करती हैं, तो तस्वीर में दिख रही यह साड़ी आपके लिए ही है। पहनने पर यह बेहद खूबसूरत और सोबर लुक देती है। इसे आप ऑफिस के त्योहारों या फॉर्मल गेट-टुगेदर पर आसानी से कैरी कर सकती हैं। लुक को और भी अट्रैक्टिव बनाने के लिए इसे एक सिंपल ब्लाउज और मिनिमल ज्वेलरी के साथ पेयर करें।

2. Flower Print Cotton Saree

Printed Cotton Saree Designs Under 500( Source: Social Media)
Printed Cotton Saree Designs Under 500( Source: Social Media)

फ्लोरल या फ्लावर प्रिंट्स कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते और गर्मियों के मौसम में ये आँखों को बहुत सुकून देते हैं। अगर आप एक एवरग्रीन और वाइब्रेंट लुक चाहती हैं, तो फ्लावर प्रिंट वाली कॉटन साड़ी आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है। इसके खूबसूरत कलर्स और खिले-खिले डिज़ाइन्स आपको बेहद रीफ्रेशिंग और एलिगेंट लुक देते हैं। इस साड़ी को आप डेली वियर, ऑफिस या किसी भी डे-आउटिंग के लिए आसानी से कैरी कर सकती हैं। अपने लुक को थोड़ा और मॉडर्न ट्विस्ट देने के लिए आप इसे सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और एक स्टाइलिश पफ-स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं।

3. Multicolor Cotton Saree

Printed Cotton Saree Designs Under 500( Source: Social Media)
Printed Cotton Saree Designs Under 500( Source: Social Media)

अपने डेली ऑफिस वियर को एक नया ट्विस्ट देने के लिए आप मल्टीकलर कॉटन साड़ी ट्राई कर सकती हैं। यह साड़ी पहनने में जितनी आरामदायक है, दिखने में उतनी ही खूबसूरत और एलिगेंट लगती है। अगर आप ऑफिस में सबसे अलग और स्टाइलिश नजर आना चाहती हैं, तो इस साड़ी को लाइट एक्सेसरीज के साथ टीम-अप करें। यह आपको एक परफेक्ट फॉर्मल और अट्रैक्टिव लुक देगी।

Also Read: Somvati Amavasya Saree Designs: सोमवती अमावस्या के दिन पहने इस रंग की साड़ी, दूर होंगे सभी दोष

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।