पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रही है और भारत में भी इस खतरनाक संकट को देखते हुए 3 मई तक लॉकडाउन जारी है। बॉलीवुड सेलेब्स भी आम नागरिकों की तरह घर पर रहकर अपना सारा समय आइसोलेशन में बिता रहे है पर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपडेट शेयर करने बिलकुल नहीं भूलते।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटीज में से एक है और आये दिन उनका कोई न कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। उनके फैन्स बेसब्री से उनके नए अपडेट्स का इन्तेजार करते है और हाल ही में उनका एक और पोस्ट फैन्स के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

लॉकडाउन के बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस के प्रति समर्पित दिशा पटानी ने फिर से एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। इस वीडियो में वह अलग ही अंदाज में डांस कर रही हैं। फैंस को दिशा का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अभी तक 38 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
दिशा ने खुद का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें वह बियॉन्से के ट्रैक ‘योंस’ पर हिप-हॉप डांस कर रही हैं। वह एक सफेद स्पोर्ट्स ब्रा और कार्गो पैंट पहने दिखाई दे रही हैं। फैंस ने न सिर्फ इस वीडियो को पसंद किया है बल्कि दिशा के डांस मूव्स की तारीफ में ढेर सारे कमेंट्स भी किये है।

अभिनय को लेकर बात करें तो वह आगामी फिल्म ‘राधे’ में ‘भारत’ के सह-कलाकार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इससे पहले उन्हें सलमान खान – कटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत में देखा गया था और उनके परफॉरमेंस भी खूब सराहना की गयी थी।



Download Android App
Download iOS App



