दिव्या अग्रवाल
इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई है। बीते दिनों बिजनेसमैन
अपूर्वा पडगांवकर के साथ सगाई करके दिव्या ने सबको चौंका दिया। वरूण सूद से
ब्रेकअप के बाद दिव्या अपनी जिंदगी में आगे तो बढ़ गई लेकिन किसी को दूर दूर तक इस
बात का अंदाजा नहीं था कि दिव्या अपूर्वा के साथ है और उनके साथ सगाई की प्लानिंग
कर रही है। दिव्या की सगाई पर वरूण के रिएक्शन के बाद अब दिव्या ने भी इस पर अपनी
सफाई पेश कर दी है।
दिव्या ने खुद
इंस्टाग्राम पर अपनी और अपूर्वा की कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में
दोनों काफी खुश लग रहे थे। दिव्या की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
हुई। दिव्या ने इन तमाम तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,‘ जिंदगी और चमकदार हो गई है, मैंने अपने जिंदगी के इस सफर को शेयर करने के
लिए एक सही पार्टनर को चुन लिया है और आज के इस खास दिन से मैं कभी भी अकेली नहीं
चलूंगी।‘
अपूर्वा संग सगाई
करने के बाद दिव्या को ट्रोल भी किया गया और लोग अपूर्वा की तुलना वरुण से करने
लगे जिसपर दिव्या का रिएक्शन भी सामने आ गया है। एक मीडिया इंटरव्यू में दिव्या ने
बताया कि वो अपूर्वा को लंबे समय से जानती हैं। दिव्या ने ये भी बताया कि वरूण के
पहले वो करीब 3 सालों तक अपूर्व
पडगांवकर को डेट कर चुकी है।
दिव्या ने कहा,
‘जिंदगी गोल होती है। मैं अपूर्वा को बहुत पहले
से जानती हूं और हम 2015 से 2018 के बीच पहले भी डेट कर चुके हैं, लेकिन तब हम अलग हो गए। हालांकि, लगातार हम एक-दूसरे के संपर्क में थे। अपूर्वा
हमेशा वो दोस्त बनकर मेरे साथ रहे, जिसके पास मैं
कभी भी अपनी परेशानी बताने के लिए जा सकती थी।‘ इसके साथ ही दिव्या ने कहा कि मार्च में वरुण से ब्रेकअप के
बाद वो बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही थी और उस दौरान अपूर्वा एक बेस्ट फ्रेंड और
एक चट्टान की तरह उनके साथ खड़े रहे।
सगाई के बाद
अपूर्वा के साथ शादी पर दिव्या ने कहा कि वो अगले साल शादी करने का प्लानिंग कर
रही है। हालांकि उन्होंने बताया कि अभी तक कोई तारीख तय नहीं है, लेकिन शादी अगले साल हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App







