क्‍या आप जानते हैं अनुष्‍का के हीरोइन बनने वजह.. आइए जानें !

Summary :

NULL

नई दिल्‍ली: अनुष्‍का शर्मा को बॉलीवुड में अपनी पहली ही फिल्‍म बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के साथ की थी. तब से अब तक अनुष्‍का लगभग इंडस्‍ट्री के हर बड़े हीरो के साथ फिल्‍में कर चुकी हैं. चाहे आमिर हों या फिर सलमान, अनुष्‍का शर्मा हर एक्‍टर की पंसद हैं. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि अनुष्‍का शर्मा के लिए बॉलीवुड में आने की वजह कौन हैं. इसके पीछे कोई और नहीं, बल्कि करीना कपूर खान वजह हैं. जी हां, यह कहना है खुद अनुष्‍का शर्मा का.

Source

अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्‍म के ट्रेलर के लॉन्‍च के मौके पर यह खुलासा किया कि इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जब वी मेट’ में करीना कपूर खान द्वारा निभाए गए गीत नाम की लड़की के मस्तमौला किरदार ने उन्हें फिल्मों की दुनिया में आने के लिए आकर्षित किया.

अनुष्‍का ने कहा कि इम्तियाज अली ने ‘जब हैरी मेट सेजल’ के रूप में उन्हें पहली बार अपनी किसी फिल्म का प्रस्ताव दिया और उनको इसका विषय काफी पसंद आया तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी. ‘ जब हैरी मेट सेजल’ के ट्रेलर लांच के मौके पर यहां उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं काफी लंबे समय से इम्तियाज के साथ काम करने का इंतजार कर रही थी.

Source

मुझे याद है कि बीकानेर में अपने माता-पिता के साथ मैंने ‘जब वी मेट’ देखी थी और मुझे यह एक शानदार फिल्म लगी थी. उस फिल्म में ‘गीत’ (करीना कपूर खान) के किरदार को देखकर यह लगा कि मुझे भी फिल्मों में काम करना चाहिए. इस फिल्म में उनके (इम्तियाज अली) साथ काम कर मुझे काफी मजा आया.’

Source

वहीं ‘जब हैरी मेट सेजल’ के निर्देशक ने शाहरुख खान के साथ पहली बार काम करने पर कहा कि वह अपना स्टारडम को सेट पर कभी नहीं लाए. इम्तियाज ने कहा, ‘ उनके साथ काम करना किसी अन्य अभिनेता के साथ काम करने जैसा ही था. वह एक बड़े स्टार हैं इसका एहसास आपको सिर्फ तब होता है जब आप सेट के आस-पास की भीड़ को देखते हैं. बाकी, वह एक फिल्म में जिस तरह से काम करते हैं, उससे आपको लगता ही नहीं कि वह एक स्टार हैं.’

Source

बता दें कि इस फिल्‍म में पहली बार अनुष्का शर्मा फिल्म में एक गुजराती लड़की की भूमिका निभा रही है. अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने इसके लिए काफी तैयारी की.

Source

‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की एक साथ यह तीसरी फिल्म है.

 

Desk Team