रोहतक: मिशन 2019 को देखते हुए मुख्यमंत्री ने विकास सदन में भाजपा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। यह भी चर्चा बनी हुई है कि इस बार मुख्यमंत्री रोहतक सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल करीब एक घंटे तक कार्यकर्ताओं के बीच रहे और उन्हें संदेश दिया कि चुनाव दूर नहीं है, मतभेद बुलाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करे। पास से एंट्री को लेकर काफी कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। कार्यकर्ताओं का यहां तक कहना था कि पहली बार ऐसा हुआ है जब कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पास जारी किए गए है। अनुसूचिज जाति मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि चहेते कार्यकर्ताओं को ही पास दिए गए थे, जो बैठक में सरकार की किसी तरह की आलोचना न करे और सरकार का गुणगान करे।
अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने तो पास सिस्टम से खफा होकर सामूहिक इस्तीफा दिया है। दो दिवसीय दौरे के दौरान शनिवार दोपहर के लंच के बाद मुख्यमंत्री ने विकास सदन में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में मंडलाध्यक्ष से लेकर जिला पदाधिकारी शामिल हुए। हालांकि बैठक में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं के लिए पास जरूरी किए गए थे। उन्हीं कार्यकर्ताओं को बैठक में शामिल होने दिया गया, जिनके पास पास थे। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को बताया कि लोकसभा के साथ विधानसभा के चुनाव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए कार्यकत्र्ता चुनाव के लिए तैयार रहे और वह अभी से जनता के बीच जाए।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



