Bollywood की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों में हुई यह छोटी-छोटी प्रमुख गलतियां

Summary :

हमारे देश में Bollywood की दीवानगी लोगों में किस हद तक है यह तो आप जानते ही हैं। यहां पर लोग फिल्मों के दीवाने हैं।

हमारे देश में Bollywood की दीवानगी लोगों में किस हद तक है यह तो आप जानते ही हैं। यहां पर लोग फिल्मों के दीवाने हैं। ऐसे में लोगों अपने पसंदीदा स्टार की फिल्म देखना कभी नहीं छोड़ते हैं और जो फिल्म हद से ज्यादा पसंद आ जाए तो उसे एक बार नहीं बल्कि कई बार भी देख लेते हैं।

Bollywood  की बहुत सारी ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्में रही होंगी। जिन्हें आपने एक बार नहीं बल्कि कई बार देखा होगा। लेकिन उन फिल्मों में ऐसी-ऐसी गलतियां भी हुई हैं जिस पर आपने शायद ही ध्यान दिया होगा। फिल्म बनाते वक्त कई बार फिल्म मेंकर्स से भी छोटी-छोटी गलतियां हो जाती हैं जो आमतौर पर दर्शको को दिखाई नहीं देती है। कुछ ऐसी ही फिल्मों की गलतियां हम आपके लिए लेकर आएं है जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

1.रा.वन

फिल्म में शाहरुख को साउथ इंडियन दिखाया गया है लेकिन उनको क्रिश्चियन नियमों के अनुसार दफनाया जाता है। हद तो तब हो गई। जब करीना कपूर उनकी अस्थियों को पानी में बहाती हैं। अब जिसको दफना दिया गया हो उसकी अस्थियां विसर्जन कैसे हो सकती हैं।

2.जिंदगी ना मिलेगी दोबरा

फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा में कैटरीना कैफ पहले गुलाबी रंग की टीशर्ट में नजर आती हैं। जैसे ही अगले सीन में बाइक पर ऋतिक रोशन से मिलने जाती हैं तो उनके टॉप का रंग पिंक से मैहरून हो जाता है।

3.ये जवानी है दीवानी

इस सीन में ट्रेन में चढ़ने से पहले बनी (रणबीर कपूर), नैना (दीपिका पादुकोण) की किताब उनके हाथ से ले लेते हैं, लेकिन अगले सीन में नैना के हाथ में किताब फिर से आ जाती है।

4.भाग मिल्खा भाग

इस फिल्म में फरहान अख्तर ‘नन्हा मुन्ना राही हूं’ गाना गाते हुए नजर आते हैं, लेकिन ये गाना 1962 में आया, जबकि फिल्म 1950 के दशक पर आधारित है। वहीं, फिल्म के कुछ सीन में मोबाइल टॉवर भी दिखाई दिए और उस समय मोबाइल टॉवर थे ही नहीं।

5.चेन्नई एक्सप्रेस

फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख खान के दादाजी फिल्म में मर जाते हैं और शाहरुख को राख लेते हुए दिखाया गया है। लेकिन अगले ही सीन में उनकी दादी वही दादाजी की राख दोबारा से शाहरुख को सौंपती है।

Desk Team