देहरादून : इन्वेस्टर्स समिट-2018 के दूसरे दिन हेल्थ केयर एण्ड विलनेस सेशन में केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कहा कि उत्तराखण्ड में धार्मिक पर्यटन, योगा, ध्यान केन्द्र, पंचकर्म, नेचुरलपैथी आदि के क्षेत्र में निवेश की पर्याप्त संभावनाएं हैं। प्रदेश के ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षक होंगे तथा योगाभ्यास के लिए ऋषिकेश एवं हरिद्वार के साथ अन्य पर्यटक स्थलों को पसंद करेंगे।
उन्होंने कहा कि निवेशक राज्य में पर्यटन एवं योगा केन्द्र अवस्थापना विकास में बेहिचक अधिकाधिक रूचि दिखायें। उन्होंने कहा कि राज्य के नैसर्गिक सौन्दर्य और आध्यात्मिक स्वरूप और भयमुक्त वातावरण को देखते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षेत्र में निवेश कर अपनी महति भूमिका निभायें। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी और अन्य जनपदों में आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का निर्माण किया जा रहा है तथा राज्य में सिंगल विण्डों के माध्यम से निवेश के लिए बेहतरीन माहौल बनाया गया है।
उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट में बोले, पीएम मोदी-आज भारत की अर्थव्यवस्था और स्थिर हुई है
उन्होंने आनंदा, पतंजलि के साथ-साथ अन्य निवेशकों को भी आयुष, पंचकर्मा, योगा, मसाज आदि चिकित्सा के क्षेत्र में आगे आने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में अच्छे निवेश हेतु राज्य द्वारा कई क्षेत्रों में षिथिलीकरण भी कर दिया गया है और बेहतर निवेश हेतु सब्सिडी की सहायता भी निवेश्को को दी जा रही है।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



