क्या रणबीर कपूर असल में पहनते हैं विग? इस वायरल वीडियो में हुआ ये बड़ा खुलासा

Summary :

रणबीर कपूर के गुड लुक्स से लेकर लोग उनके सिल्की बालों के फैन हुए रहते हैं। लेकिन अब उन्ही सिल्की बालों पर जमकर सवाल खड़े किये जा रहे हैं। और एक्टर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा हैं।

बॉलीवुड के सवारियां रणबीर कपूर के गुड लुक्स और स्मार्टनेस के तो सभी फैन हुए रहते हैं। एक्टर अपने हर एक लुक में काफी ज्यादा ट्रेंड करते हैं।  वही अभी हाल ही में रणबीर ने अपनी पसंद की लड़की और बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट के साथ शादी रचाई हैं।  जिसके बाद से रणबीर और भी ज्यादा लाइमलाइट में आ चुके हैं।  वही रणबीर के गुड लुक्स से लेकर लोग उनके सिल्की बालों के फैन हुए रहते हैं।  लेकिन अब उन्ही सिल्की बालों पर जमकर सवाल खड़े किये जा रहे हैं। और एक्टर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा हैं।  
इस वजह से ट्रोल हुए रणबीर कपूर 
दरअसल रणबीर कपूर को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां उन्होंने ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट्स पहने थे। वह कोरोना को देखते हुए एक्टर ने मैचिंग मास्क लगा रखा था। सुबह-सुबह एयरपोर्ट पर पहुंचे रणबीर कपूर के बाल बिखरे हुए नजर आ रहे थे। लेकिन एक्टर के इन्हीं बालों पर कुछ यूजर्स ने सवाल भी खड़े कर दिए। जहां एक यूजर ने कहा कि नई विग, वहीं एक ने कहा कि रणबीर के सिर पर हेयरलाइन तक नहीं दिख रही, यह एक विग या पैच ही है।
सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर हुआ वायरल 
वही रणबीर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।  वही ये पहली बार नहीं हैं जब रणबीर रणबीर को उनके बालों के लिए ट्रोल किया जा रहा हैं।  बल्कि इससे पहले भी एक्टर के विग लगाने की खबरे सामने आई थी।  और कहा जा रहा था थी रणबीर का ये असली बाल नहीं है और वो इसी वजह से विग का इस्तेमाल करते हैं। 

ये हैं एक्टर की वर्क फ्रंट 
वही रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करे तो रणबीर कपूर एक्टर जल्द ही ‘एनिमल’में नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में रश्मिका मंदाना उनके अपोजिट स्क्रीन साझा करने वाली हैं। इसके अलावा वह यशराज बैनर की फिल्म ‘शमशेरा’ में भी रणबीर दिखेंगे. इस फिल्म में उनकी जोड़ी वाणी कपूर के साथ बनेगी, इस फिल्म में संजय दत्त भी नजर आएंगे।  वही रणबीर और आलिया की शादी के बाद की पहली मूवी ब्रह्मास्त्र भी जल्द ही रिलीज़ होने वाली हैं जिसके प्रमोशन में रणबीर काफी बिजी भी नजर आ रहे हैं।  

Desk Team