भारत और वेस्टइंडीज को पछाड़ वर्ल्ड कप सुपर लीग टेबल में अफ़ग़ानिस्तान पंहुचा तीसरे स्थान पर

Summary :

अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच चल रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबले अफ़ग़ानिस्तान ने 60 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। इस जीत के साथ ही अफगानी टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। ते सीरीज अगले साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिहाज़ से भी दोनों टीमों के लिए अहम थी।   इस जरुरी मुकाबले को जीत अफ़ग़ानिस्तान ने अपनी स्थिति वर्ल्ड कप सुपर लीग के पॉइंट्स टेबल में और मजबूत कर ली है। अफ़ग़ानिस्तान की टीम इस अंक तालिका में भारत और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़कर तीसेर…

अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच चल रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबले अफ़ग़ानिस्तान ने 60 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। इस जीत के साथ ही अफगानी टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। ते सीरीज अगले साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिहाज़ से भी दोनों टीमों के लिए अहम थी।  
इस जरुरी मुकाबले को जीत अफ़ग़ानिस्तान ने अपनी स्थिति वर्ल्ड कप सुपर लीग के पॉइंट्स टेबल में और मजबूत कर ली है। अफ़ग़ानिस्तान की टीम इस अंक तालिका में भारत और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़कर तीसेर नंबर पर पहुंच गई है। अफगानिस्तान के 80 अंक हो गए हैं। वहीं वेस्टइंडीज के भी 80 अंक है, पर रनरेट के हिसाब से अफगानिस्तान बेहतर है। 
वहीं बांग्लादेश की टीम नंबर-1 पर है। उसने 18 में से 12 मुकाबले जीते हैं और उसके 120 अंक हैं। भारत की बात करें तो उसके 79 अंक हैं और वो पांचवे स्थान पर है। खैर भारत का इस लीग से कोई लेना देना नहीं है क्योंकि अगला वर्ल्ड कप भारत में ही होना इस लिहाज से मेजबाज़ होने के नाते इन्हे डाइरेक्ट एंट्री मिल जाएगी।

Desk Team