सिंगिंग इंडस्ट्री की दिग्गज सिंगर कहलाने वाली नेहा कक्कड़ आज जिस मुकाम पर पहुंची हैं उसके पीछे की संघर्ष की काफी बड़ी कहानी हैं। हालांकि नेहा ने उन सारे संघर्षो को पार करके आज अपने पैरो पर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया हैं। आज के दौर की टॉप गायिकाओं में से एक नेहा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा को ये कामयाबी किसी विरासत में नहीं मिली हैं। बल्कि इसके लिए नेहा ने अपनी अभी तक के ज़िन्दगी का खून पसीना एक किया हैं तब जाकर ये शौहरत हाथ आयी हैं। वही नेहा के ज़िन्दगी के संघर्ष की कहानी तो काफी लोगों को पता होगी लेकिन शायद ही किसी को पता होगा की इस दुनिया में आने के लिए भी नेहा को काफी संघर्ष करना पड़ा। तो आइए जानते हैं नेहा के जीवन से जुड़े उस किस्से को

जन्म लेने के लिए भी नेहा ने किया हैं संघर्ष
सिंगिंग के इस मुकाम पर पहुंचने के बाद हर किसी को लगता हैं की कितनी अच्छी ज़िन्दगी जीते हैं न ये। लेकिन इस ज़िन्दगी के पीछे की कहने भी काफी कष्ट भरी लेकिन प्रेरणादाई होती हैं। और नेहा के ज़िन्दगी की भी कहानी कुछ ऐसी ही हैं। दरअसल नेहा के जीवन में एक दौर वो भी था जब खुद उनकी मां उन्हें जान से मारना चाहती थीं। दरअसल, नेहा जब उनकी मां के कोख में थीं, तो वह नेहा को इस दुनिया में नहीं लाना चाहती थीं। इस बारे में खुद उनके भाई टोनी कक्कड़ ने चौंकाने वाला खुलासा किया था।

टोनी कक्कड़ ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा
दरअसल कुछ समय पहले ही नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने ये खुलासा किया था कि उनके परिवार की स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि घर की ऐसी हालत के बीच उनके तीसरे बच्चे का जन्म हो। लेकिन प्रेग्नेंसी के आठ हफ्ते बीत जाने की वजह से उनकी मां अबॉर्शन नहीं करा पाई थीं और इस तरह छह जून 1988 में आज की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ का जन्म हुआ।

ऐसा बीता था नेहा का बचपन

नेहा को बचपन से ही गाने का काफी शौख था। नेहा कक्कड़ अपनी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ के साथ जगरातों में भजन गाया करती थीं। दोनों ने काफी समय तक भजन गाकर ही पैसा कमाया। इसके बाद नेहा ने इंडियन आइडल में भाग लिया वह उन्होंने अपनी आवाज का दम तो दिखाया लेकिन इस शो ने उन्हों वो पहचान नहीं दिलाई। जिसके बाद बॉलीवुड में नेहा को उनके गाने ‘सेकेंड हैंड’ जवानी से पहचान मिली। जिसके बाद नेहा की किस्मत का ताला खुल गया। और एक के बाद एक सुपरहिट गाने देती गयी। वही अब नेहा फिल्मों में गाने के अलावा वह अपने म्यूजिक एल्बम के लिए भी जानी जाती है।और ये कहना भी अब गलत नहीं होगा की आज के डेट में नेहा बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर में से एक कही जाती हैं।


Download Android App
Download iOS App



