Dragon First Glimpse: साउथ फिल्म इंडस्ट्री को चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ड्रैगन’ का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। जैसे ही मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक शेयर की, वैसे ही सोशल मीडिया पर इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिलने लगा। इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी, क्योंकि इसे मशहूर निर्देशक प्रशांत नील बना रहे हैं, जिन्होंने KGF और सालार जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। ऐसे में फैंस की उम्मीदें इस प्रोजेक्ट से काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।
Dragon Film News: पहली झलक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
‘ड्रैगन’ के ग्लिम्प्स ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में जूनियर एनटीआर बेहद दमदार और इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके किरदार में ग्रे शेड की झलक दिखाई गई है, जिसने फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। फिल्म के टीजर में जबरदस्त एक्शन, डार्क विजुअल्स और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक देखने को मिला। हर फ्रेम बड़े स्तर की फिल्म का एहसास कराता है। यही वजह है कि फैंस अब इस फिल्म को लेकर और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।
Dragon Film Starcast: कई बड़े सितारे आए नजर

टीजर में सिर्फ जूनियर एनटीआर ही नहीं, बल्कि कई बड़े कलाकारों की भी झलक देखने को मिली। साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत और बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर भी इस ग्लिम्प्स में अहम किरदारों निभाते नजर आए हैं। मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है और इसमें भरपूर एंटरटेंमेंट देखने को मिलेगा।
Junior NTR Birthday: जन्मदिन से पहले मिला खास तोहफा

20 मई को जूनियर एनटीआर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने फैंस को उनके बर्थडे से पहले ही यह खास सरप्राइज दे दिया। फिल्म की पहली झलक ने फैंस को कहानी के बारे में जानने के लिए मजबूर कर दिया है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चाएं भी हो रही है।
Dragon First Glimpse: पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही ‘ड्रैगन’ में जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण ‘माइथ्री मूवी मेकर्स’ और ‘एनटीआर आर्ट्स’ के बैनर तले किया जा रहा है। वहीं खास बात ये है कि यह फिल्म हिंदी समेत कुल पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी, ताकि देशभर के दर्शक इसका मज़ा ले सकें। ‘ड्रैगन’ को लेकर जिस तरह का माहौल बन रहा है, उसे देखकर माना जा रहा है कि यह आने वाले समय की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App




