Eetha First Look Out: Eetha से श्रद्धा कपूर का फर्स्ट लुक LEAK, प्रेग्नेंट विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में आई नजर एक्ट्रेस

Summary :

Eetha First Look Out: बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री 2’ से धमाका करने के बाद श्रद्धा कपूर अब एक और चौंकाने वाले किरदार में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ का पहला लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह फिल्म महाराष्ट्र की दिग्गज तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। लीक क्लिप में श्रद्धा कपूर का हैरान कर देने वाला रूप देखकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। Eetha…

Eetha First Look Out: बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री 2’ से धमाका करने के बाद श्रद्धा कपूर अब एक और चौंकाने वाले किरदार में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ का पहला लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह फिल्म महाराष्ट्र की दिग्गज तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। लीक क्लिप में श्रद्धा कपूर का हैरान कर देने वाला रूप देखकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

Eetha First Look Out: Eetha के सेट से लीक हुआ Shraddha Kapoor का वीडियो

Eetha First Look Out
Eetha First Look Out( Source: Social Media)

सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप में लावणी लेजेंड विठाबाई के जीवन का सबसे इमोशनल और ऐतिहासिक सीन दिखाया गया है। वीडियो में 9 महीने की प्रेग्नेंट दिख रहीं श्रद्धा कपूर बैकस्टेज बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद, अपना सारा दर्द भूलकर वापस स्टेज पर परफॉर्म करने आ जाती हैं। श्रद्धा का यह चौंकाने वाला और दमदार अभिनय देख लोग इसे ‘नेशनल अवॉर्ड विनिंग’ परफॉर्मेंस मान रहे हैं।

किरदार के लिए श्रद्धा कपूर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

Eetha First Look Out( Source: Social Media)
Eetha First Look Out( Source: Social Media)

विठाबाई के ऐतिहासिक रोल में खुद को पूरी तरह ढालने के लिए श्रद्धा कपूर ने कोई कसर नहीं छोड़ी। खबरों की मानें तो इस रोल के लिए उन्होंने अपना 15 किलो वजन बढ़ाया है। उनका यह सफर आसान नहीं था; साल 2025 में एक बेहद कठिन लावणी सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इस गंभीर चोट के कारण मेकर्स को नासिक का शूटिंग शेड्यूल दो हफ्तों के लिए टालना पड़ा था।

क्या है Eetha की कहानी?

Eetha First Look Out( Source: Social Media)
Eetha First Look Out( Source: Social Media)

श्रद्धा कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘ईथा’ (Eetha) की कहानी दर्शकों को साल 1940 से 1990 के उस ऐतिहासिक दौर में ले जाएगी, जब विठाबाई नारायणगांवकर ने मराठी लोक रंगमंच (Marathi Folk Theatre) पर एकछत्र राज किया था। यह फिल्म न सिर्फ उनकी कलात्मक ऊंचाइयों और लावणी क्वीन बनने के सफर को दिखाएगी, बल्कि उनके निजी जीवन के गहरे संघर्षों को भी पर्दे पर जीवंत करेगी।

स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे दमदार अभिनेता भी बेहद अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

कब रिलीज होगी श्रद्धा कपूर की ‘Eetha’?

Eetha First Look Out( Source: Social Media)
Eetha First Look Out( Source: Social Media)

अगर आप भी श्रद्धा कपूर के इस कड़क और चौंकाने वाले अवतार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट लॉक कर दी है और आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रद्धा कपूर स्टारर ‘ईथा’ इसी साल 28 अगस्त को रक्षाबंधन के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Also Read: Sapna Choudhary Husband Controversy: वीर साहू संग विवाद की खबरों पर सपना चौधरी का पलटवार? सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट ने मचाया तहलका

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।