Sapna Choudhary Husband Controversy: वीर साहू संग विवाद की खबरों पर सपना चौधरी का पलटवार? सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट ने मचाया तहलका

Summary :

Sapna Choudhary Husband Controversy: मशहूर हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के बीच चल रहा विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। दिल्ली की द्वारका कोर्ट से अंतरिम राहत और पति से दूर रहने का आदेश मिलने के बाद, सपना ने अब सोशल मीडिया पर अपने तीखे तेवरों से तहलका मचा दिया है। अपने वैवाहिक जीवन में आए इस बड़े तूफान के बीच, हरियाणवी क्वीन ने बैक-टू-बैक कई ऐसी पोस्ट शेयर की हैं, जिसे लोग सीधे तौर पर उनके पति वीर साहू पर पलटवार मान रहे हैं। इसी बीच, सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक…

Sapna Choudhary Husband Controversy: मशहूर हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के बीच चल रहा विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। दिल्ली की द्वारका कोर्ट से अंतरिम राहत और पति से दूर रहने का आदेश मिलने के बाद, सपना ने अब सोशल मीडिया पर अपने तीखे तेवरों से तहलका मचा दिया है। अपने वैवाहिक जीवन में आए इस बड़े तूफान के बीच, हरियाणवी क्वीन ने बैक-टू-बैक कई ऐसी पोस्ट शेयर की हैं, जिसे लोग सीधे तौर पर उनके पति वीर साहू पर पलटवार मान रहे हैं।

इसी बीच, सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा नया और हैरान कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस पोस्ट में उन्होंने सीधे तौर पर ‘सांपों’ का जिक्र किया है, जिसे लोग उनके मौजूदा पारिवारिक विवाद और पति वीर साहू से जोड़कर देख रहे हैं।

Sapna Choudhary Husband Controversy: “जिंदगी में सांपों का आना-जाना लगा रहता है…”

Sapna Choudhary Husband Controversy
Sapna Choudhary Husband Controversy( Source: Social Media)

सपना चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो और कुछ तस्वीरें साझा की हैं। हमेशा की तरह इस बार भी उनके कैप्शन ने सबका ध्यान खींचा। सपना ने अपने विरोधियों और मुश्किलों की तरफ इशारा करते हुए लिखा: “जिंदगी में सांपों का आना-जाना लगा रहता है… इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस का मानना है कि सपना चौधरी इस कठिन समय में भी बिना डरे अपने हालातों का सामना कर रही हैं और अपनी पोस्ट के जरिए वो अपने पति व ससुराल पक्ष पर तीखे बाण चला रही हैं।

बैक-टू-बैक क्रिप्टिक पोस्ट से मचाया तहलका

Sapna Choudhary Husband Controversy( Source: Social Media)
Sapna Choudhary Husband Controversy( Source: Social Media)

यह पहली बार नहीं है जब विवाद के बाद सपना ने ऐसा Cryptic पोस्ट किया हो। इससे पहले भी उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, “दो पत्तों ने रंग बदला और वो गिर गए… वरना पेड़ को संभालने में कोई दिक्कत नहीं थी।” इतना ही नहीं, उन्होंने समाज के तानों पर पलटवार करते हुए यह भी कहा था कि आजकल दूसरों के किरदार पर उंगली उठाकर खुद को अच्छा साबित करना एक ट्रेंड बन चुका है, लेकिन वह बदले में विश्वास नहीं रखतीं; कर्मा खुद सबका हिसाब करेगा।

क्या है पूरा मामला और कोर्ट का आदेश?

Sapna Choudhary Husband Controversy( Source: Social Media)
Sapna Choudhary Husband Controversy( Source: Social Media)

आपको बता दें कि साल 2020 में गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधे सपना चौधरी और वीर साहू का रिश्ता अब कानूनी चौखट पर आ चुका है।सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा, प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद वह अपने बच्चों के साथ ससुराल छोड़कर अलग रहने लगी थीं। सपना की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट ने उन्हें अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है।

कोर्ट ने वीर साहू को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह अगली सुनवाई तक सपना चौधरी से किसी भी माध्यम से संपर्क करने की कोशिश न करें और न ही उनके घर या कार्यस्थल के आसपास नजर आएं।

जहाँ एक तरफ वीर साहू के करीबियों का कहना है कि शादी के बाद सपना पर कुछ बंदिशें थीं और दोनों के लाइफस्टाइल में काफी अंतर आ चुका था, वहीं सपना चौधरी के ये तेवर साफ जाहिर करते हैं कि वो इस कानूनी और मानसिक लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ खड़ी हैं। सपना के फैंस उनके इस निडर अंदाज की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं।

Also Read: Sunil Grover Sleeping On Ganga Ghat Viral Clip: ग्लैमर की दुनिया से दूर गंगा घाट पर सोए कॉमेडियन Sunil Grover, वायरल क्लिप देख दंग रह गए लोग

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।