रमज़ान का पावन महना खत्म के बाद ईद का चांद सोमवार की शाम को दिखाई दिया है। वहीं आज यानी मंगलवार 3 मई को हर कोई बड़े ही धूमधाम से ईद-उल फितर का त्यौहार मनाएगा।ऐसे में हमारे सभी पाठकों को भी ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं। आज इस मौके पर लोग सबसे पहले नमाज अदा करेंगे। वहीं हर कोई इस खास मौके पर अपने और अपनों के लिए दुआ मांगते हैं। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बधाइयां देते हैं। जहां बीते दो साल कोरोना के कारण हर त्यौहार का रंग फीका रहा। वहीं अब दो साल के बाद स्टार्स ईद को धूमधाम से सेलिब्रेट करेंगे। इस खास मौके पर टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों ने अपने फैंस को इस पाक दिन की ढेर सारी बधाईंयां दी है। वहीं कई ने ईद को लेकर अपने प्लान के बारे में भी फैंस को बताया। तो कैसे मना रहे स्टार्स इस साल की ईद जानते हैं इस रिपोर्ट में।

स्टार्स ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद
सबसे पहले बात करे बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट की तो पूजा ने अपनी फेमस फिल्म ‘जख्म’ का सुपरहिट गाना ‘गली में आज चांद निकला’ का गाना शेयर किया। और इस वीडियो को शेयर करते हुए पूजा ने लिखा, ‘चांद रात मुबारक’। वही बात दें कि इस फिल्म में पूजा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।और फिल्म का गाना भी सुपरहिट हुआ था।


आजमा फलाह ने भी फैंस को दी ईद की बधाई
वही टीवी एक्ट्रेस और ‘लॉक अप’ फेम आजमा फलाह ने भी फैंस को ईद की बधाई दी है। जहां आजमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘सर्वशक्तिमान ईश्वर आपके लिए खुशियों के द्वार खोले। आपके सभी सपनों को पूरा करें। आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक! ईद के इस शुभ अवसर पर, आइए अपने जीवन में सभी अद्भुत चीजों के लिए दिव्य प्रकाश का आभार व्यक्त करें। यह ईद आपके जीवन को सबसे चमकीले रंगों से भर दे। यहां आपको और आपके परिवार को ईद की बहुत-बहुत शुभकामनाएं अल्लाह आपको दया, धैर्य और प्यार का उपहार दे।’


हुमा कुरैशी ने भी दी बधाई


वही बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी अपने चाहने वालों को सोशल मीडिया के जरिए ईद-उल फितर की बधाई दी है। जहां हुमा ने ट्वीट कर लिखा, ‘चांद मुबारक, ईद मुबारक’।


Download Android App
Download iOS App



