हार्दिक पंडया की एक्स गर्लफ्रेंड एली अवराम ने हार्दिक को लगायी लताड़, कहा …

Summary :

हार्दिक पंडया की एक्स गर्लफ्रेंड एली अवराम का मानना है की हार्दिक ने जो कुछ भी कहा वो काफी शर्मनाक है। जिस हार्दिक को वो जानती थी वो ऐसे नहीं थे

बीते दिनों टीवी चैट शो कॉफी विद करण में महिलाओं पर विवादित टिपण्णी करके क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और के एल राहुल ने बिना वजह अपने लिए मुसीबत मोल ले ली जिस वजह से उनके टीम से भी बाहर होना पड़ गया है। अब हार्दिक पंड्या की एक्स गर्लफ्रेंड एली अवराम ने भी इस विवाद पर बयान दिया है।

एली अवराम

आपको बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम और हार्दिक पंड्या एक समय पर रिलेशनशिप में थे और सोशल मीडिया पर न सिर्फ इनके अफेयर की खूब चर्चा थी बल्कि इसकी काफी करीबी तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी।

एली अवराम

ये रिलेशनशिप ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों किसी कारणवश अलग हो गए। अब मीडिया में हार्दिक पंड्या की काफी बदनामी के बाद एली अवराम से भी कुछ सवाल पूछे गए और कहा गया क्या हार्दिक के इस बिहेवियर की वजह से उनका ब्रेकअप हुआ है।

एली अवराम

एक तरफ जहाँ पूरे देश में #me too का प्रकरण चल रहा है उस समय हार्दिक पंड्या और के एल राहुल के इस तरह के विवादस्पद बयान बेहद निंदनीय है। शो के दौरान के एल राहुल अपने शब्दों का चयन काफी सोच कर कर रहे थे पर हार्दिक भावनाओं में इतना बह गए की बहुत कुछ गलत कह गए।

एली अवराम

हालांकि बाद में हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर माफ़ी भी मांगी पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। एली अवराम ने इस मुद्दे पर कहा की ‘जब उनसे सवाल हुए तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया और ना उन्हें मालूम था की असल में मुद्दा है क्या।

एली अवराम

उन्होंने पहले शो का वीडियो देखा और उसे देखने के बाद उनका मानना है की हार्दिक ने जो कुछ भी कहा वो काफी शर्मनाक है। जिस हार्दिक को वो जानती थी वो ऐसे नहीं थे पर नेशनल टीवी शो के दौरान महिलाओं के बारे में इस तरह की भाषा और मानसिकता बेहद घटिया है।

एली अवराम

एली अवराम ने आगे कहा की हार्दिक के बयान पर जिस तरह लोगों ने रिएक्शन दिया वो जरूरी भी था और अच्छा भी। कोई भी इंसान चाहे वो सेलिब्रिटी हो या आम इंसान , अगर इस तरह की मानसिकता रखता है तो उसका विरोध करना चाहिए।

इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है #10 YearsChallenge, बॉलीवुड सेलेब्स भी मैदान में

Desk Team