Elvish Yadav Birthday Party Video: बर्थडे की रात मिस्ट्री गर्ल संग स्पॉट हुए Elvish Yadav, जानें कौन है ये हसीना?

Summary :

यूट्यूबर एलविश यादव (Elvish Yadav) के जन्मदिन की पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। देर रात पार्टी के बाद एलविश के साथ कार में एक मिस्ट्री गर्ल नजर आई, जिसने टोपी से अपना चेहरा छिपा रखा था। वहीं दूसरी तरफ गेमिंग शो 'प्लेग्राउंड सीजन 5' (Playground Season 5) के ग्रैंड फिनाले का रिजल्ट सामने आ गया है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश की टीम की मधुजा घोषाल ने ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। जानिए एलविश की बर्थडे नाइट और प्लेग्राउंड के फिनाले का पूरा हाल।

यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ (Bigg Boss OTT 2) के विनर आज, 14 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जहां उनके फैंस देश-विदेश से उन्हें बधाई मैसेज भेज रहे हैं, वहीं कल देर रात मुंबई में हुई उनकी बर्थडे पार्टी के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा एक ऐसे वीडियो ने, जिसने सोशल मीडिया पर सस्पेंस और बज दोनों बढ़ा दिया है।

दरअसल, देर रात पार्टी खत्म होने के बाद जब एल्विश यादव वेन्यू से बाहर निकले, तो उनके साथ एक अनजान लड़की (Mystery Girl) नज़र आई। जैसे ही पैपराजी के कैमरे उनकी तरफ घूमे, उस लड़की ने तुरंत कैप (Cap) से अपना चेहरा छुपाने की कोशिश की और सीधे एल्विश के साथ गाड़ी में जाकर बैठ गई।

कैप से छुपाया चेहरा, फिर एल्विश संग गाड़ी में हुई सवार; सोशल मीडिया पर मची सनसनी

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एल्विश यादव अपने कूल अंदाज में बाहर आ रहे हैं और उनके ठीक पीछे एक ब्लैक या डार्क कलर की कैप पहने लड़की चल रही है। पैपराजी लगातार एल्विश और उस मिस्ट्री गर्ल के फोटो-वीडियो क्लिक करने लगे, जिसके बाद लड़की ने अपनी कैप को और नीचे करके मुंह छुपा लिया।

अब इंटरनेट पर फैंस केवल एक ही सवाल पूछ रहे हैं-  “आखिर यह मिस्ट्री गर्ल कौन है?” कुछ लोगों का कहना है कि यह एल्विश की कोई खास दोस्त या टीम मेंबर हो सकती है, जबकि कुछ फैंस को लग रहा है कि शायद दोनों के बीच अफेयर या प्यार की शुरुआत हो रही है। हालांकि एल्विश यादव की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

तेजस्वी प्रकाश ने मारी बाजी, एलविश यादव को लगा बड़ा झटका

Playground Season 5 Grand Finale
Playground Season 5 Grand Finale ( Source: Social Media)

शुरुआत से ही एलविश यादव की टीम को सबसे मजबूत माना जा रहा था और फैंस को उम्मीद थी कि इस बार भी एलविश बाजी मारेंगे। हालांकि, तेजस्वी प्रकाश की स्मार्ट गेम स्ट्रैटेजी और उनके कंटेस्टेंट्स के शानदार परफ़ॉर्मेंस ने पूरे खेल का पासा पलट दिया। फिनाले तक पहुंचते-पहुंचते शो का पारा काफी चढ़ गया था और आखिरकार तेजस्वी ने एलविश यादव को हराते हुए इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया।

‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ के फिनाले का पूरा रिजल्ट

Playground Season 5 Grand Finale
Elvish Yadav Birthday Party Viral Video ( Source: Social Media)

‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ के ग्रैंड फिनाले का रिजल्ट अब सबके सामने आ चुका है और टॉप 3 पोजीशन्स इस प्रकार हैं:

  1. 1st Position (Winner): मधुजा घोषाल (Madhuja Ghoshal) – इन्होंने तेजस्वी प्रकाश की टीम ‘Raging Centaurs’ की तरफ से खेलते हुए ट्रॉफी अपने नाम की है और प्लेग्राउंड के इतिहास की पहली फीमेल विनर बनी हैं।

  2. 2nd Position (1st Runner-up): सिमर सेठी (Simar Sethi) – ये एलविश यादव की टीम से खेलते हुए इस सीजन के रनर-अप रहे हैं और इन्हें दूसरे नंबर से ही सब्र करना पड़ा।

  3. 3rd Position (2nd Runner-up): प्रतीक जैन (Prateik Jain) – इन्होंने फाइनल टास्क में कड़ी टक्कर दी और तीसरा स्थान हासिल किया।

    वहीं इस वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर एलविश यादव और इस मिस्ट्री गर्ल की पहचान को लेकर चर्चाएं और तेज होने वाली हैं। फैंस और पैपराजी अब एलविश के अगले रिएक्शन या किसी ऑफिशियल बयान का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, ‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ की ट्रॉफी हाथ से जाने के बाद एलविश यादव अपनी टीम के फैंस के लिए नया सरप्राइज या अगला बड़ा प्रोजेक्ट अनाउंस कर सकते हैं।

    Read More: Ayushman Birthday Special: आयुष्मान खुराना की नेटवर्थ से लेकर आलीशान घर तक, जानें कैसा..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।