इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘इमरजेंसी’, कंगना की फिल्म को मिली रिलीज डेट

Summary :

कंगना रनौत बीते दिन रामलला के दरबार में राम नाम में डूबी नजर आई थीं। श्रीराम के जयकारे लगाते एक्ट्रेस का वीडियो वायरल भी हुआ था। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के एक दिन बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। मंगलवार को इंस्टाग्राम पर कंगना ने इमरजेंसी का एक नया पोस्टर भी साझा किया। फिल्म का निर्देशन और लेखन भी कंगना खुद ही की हैं। पोस्टर में कंगना को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रूप में दिखाया गया है। कंगना रनौत बीते दिन रामलला…

कंगना रनौत बीते दिन रामलला के दरबार में राम नाम में डूबी नजर आई थीं। श्रीराम के जयकारे लगाते एक्ट्रेस का वीडियो वायरल भी हुआ था। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के एक दिन बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। मंगलवार को इंस्टाग्राम पर कंगना ने इमरजेंसी का एक नया पोस्टर भी साझा किया। फिल्म का निर्देशन और लेखन भी कंगना खुद ही की हैं। पोस्टर में कंगना को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रूप में दिखाया गया है।

  • कंगना रनौत बीते दिन रामलला के दरबार में राम नाम में डूबी नजर आई
  • श्रीराम के जयकारे लगाते एक्ट्रेस का वीडियो वायरल भी हुआ
  • मंगलवार को इंस्टाग्राम पर कंगना ने इमरजेंसी का एक नया पोस्टर भी साझा किया

कंगना ने शेयर किया पोस्ट

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन में लिखा, ‘भारत के सबसे काले वक्त के पीछे की कहानी को उजागर करेंगे। 14 जून, 2024 को ‘इमरजेंसी’ की घोषणा। इतिहास के गवाह बनने के लिए तैयार हो जाए, सबसे डरावनी और उग्र प्रधानमंत्री की कहानी के साथ। इंदिरा गांधी सिनेमाघरों में गरजेंगी। 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में ‘इमरजेंसी’।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

पहले इस दिन रिलीज होनी थी फिल्म

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार कंगना ने एक बयान में कहा, ‘इमरजेंसी मेरी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना है और मणिकर्णिका के बाद दूसरी निर्देशित फिल्म है। हमारे पास इस बड़े बजट, भव्य पीरियड ड्रामा के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाएं एक साथ आई हैं।’ यह फिल्म पहले 24 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन शेड्यूल में बदलाव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

फिल्म में नजर आएंगे सितारे

जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘इमरजेंसी’ रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे विवादास्पद मुद्दे को मेगा-बजट चित्रण के रूप में पेश किया गया है। इस फिल्म में पहली महिला प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की जर्नी को कंगना रनौत दिखाती नजर आएंगी। फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी हैं। फिल्म की पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। यह फिल्म पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। ‘इमरजेंसी’ कंगना की पहली एकल निर्देशित फिल्म है।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।