50 करोड़ लेने के बाद भी Ramayan में Yash का दिखेगा बस इतने मिनट का रोल

Summary :

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ (Ramayan) इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आते ही इंटरनेट पर सनसनी मच गई है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को भगवान राम के रूप में और साउथ सुपरस्टार यश (Yash) को रावण के किरदार में देखकर दर्शक बेहद एक्ससाइटमेंट नजर आ रहे हैं। यह फिल्म साल 2026 की दिवाली पर रिलीज होगी, लेकिन इसकी चर्चाएं अभी से जोरों पर हैं। पहले पार्ट में होगी यश की एंट्री फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि यश (Yash) को ‘रामायण’ (Ramayan) के पहले…

yash ramayana

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ (Ramayan) इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आते ही इंटरनेट पर सनसनी मच गई है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को भगवान राम के रूप में और साउथ सुपरस्टार यश (Yash) को रावण के किरदार में देखकर दर्शक बेहद एक्ससाइटमेंट नजर आ रहे हैं। यह फिल्म साल 2026 की दिवाली पर रिलीज होगी, लेकिन इसकी चर्चाएं अभी से जोरों पर हैं।

पहले पार्ट में होगी यश की एंट्री

फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि यश (Yash) को ‘रामायण’ (Ramayan) के पहले पार्ट में बेहद लिमिटेड स्क्रीन टाइम मिला है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रावण की भूमिका निभा रहे यश इस फिल्म में केवल 15 मिनट तक ही नजर आएंगे। यह फैसला मेकर्स ने सोच-समझकर लिया है ताकि पहले भाग में भगवान राम के किरदार और उनकी यात्रा को प्रमुखता दी जा सके।

ramayana yash

अयोध्या से वनवास की कहानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का पहला भाग भगवान राम की अयोध्या से वनवास तक की कहानी को दिखाएगा। ऐसे में रावण का पूरा चरित्र इस पार्ट में सामने नहीं आएगा। यश (Yash) का किरदार फिल्म की शुरुआत में ही थोड़े समय के लिए दिखाया जाएगा, लेकिन उनका इम्पैक्टफुल लुक दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने के लिए काफी होगा।

दूसरी पार्ट में छाएंगे यश

‘रामायण’ (Ramayan) को दो भागों में बनाया जा रहा है। फिल्म का दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा और इसे करीब 700 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया जा रहा है। दोनों भागों का कुल बजट लगभग 1600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मेकर्स की प्लान किए है कि पहले भाग में यश (Yash) की सीमित मौजूदगी से दर्शकों की एक्ससाइटमेंट बढ़े और दूसरे भाग में उनके किरदार को पूरे जोर-शोर से पेश किया जाए।

यश की फीस

यश (Yash) ‘रामायण’ (Ramayan) में केवल एक एक्टर ही नहीं बल्कि को-प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभा रहे हैं। खबर है कि उन्होंने पहले भाग के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इसके साथ ही वह फिल्म के प्रॉफिट में भी हिस्सा ले रहे हैं। उनकी यह डील बताती है कि वह इस प्रोजेक्ट को सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी के तौर पर देख रहे हैं।

yash southstar

केजीएफ के बाद पहली झलक

‘रामायण’ (Ramayan) यश (Yash) की उस वापसी का प्रतीक है जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ‘केजीएफ 2’ के बाद यश ने फिल्मों से दूरी बनाए रखी थी। हालांकि हाल ही में उनकी अगली फिल्म ‘Toxic’ का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है, जिसमें उनका बिल्कुल नया अवतार देखने को मिलेगा। अब जब ‘रामायण’ (Ramayan) में उनके रावण वाले लुक के सिर्फ तीन फ्रेम ने ही इतना बज बना दिया है, तो पूरी फिल्म में उनका किरदार क्या तहलका मचाएगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल फैंस को फिल्म के ट्रेलर और यश के लुक का बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़ें: आखिर कौन है वो कृष्ण भक्त जिसके Fake MMS ने बर्बाद किया उनका फिल्मी करियर

Yashika Jandwani