फेमस यूट्यूबर Bhuwan Bam कंटेंट क्रिएटर्स के प्रति बदलना चाहते हैं लोगों की सोच

Summary :

फेमस यूट्यूबर Bhuwan Bam कंटेंट क्रिएटर्स के प्रति बदलना चाहते हैं लोगों की सोच यूट्यूबर, एक्टर और लेखक भुवन बाम ने अपनी मेहनत और हुनर से नया मुकाम हासिल किया है। वह आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्म और टीवी प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व करने वाले क्रिएटर्स के बारे में बात की। उन्होंने कहा- मैं इस धारणा को बदलना चाहता हूं कि एक यूट्यूब क्रिएटर फिल्मों और प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व नहीं कर सकता। इंडस्ट्री में भुवन बाम ने अपनी मेहनत और हुनर से नया मुकाम हासिल किया है भुवन बाम ने ऐसे किया अपने करियर…

फेमस यूट्यूबर Bhuwan Bam कंटेंट क्रिएटर्स के प्रति बदलना चाहते हैं लोगों की सोच

यूट्यूबर, एक्टर और लेखक भुवन बाम ने अपनी मेहनत और हुनर से नया मुकाम हासिल किया है। वह आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्म और टीवी प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व करने वाले क्रिएटर्स के बारे में बात की। उन्होंने कहा- मैं इस धारणा को बदलना चाहता हूं कि एक यूट्यूब क्रिएटर फिल्मों और प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व नहीं कर सकता।

  • इंडस्ट्री में भुवन बाम ने अपनी मेहनत और हुनर से नया मुकाम हासिल किया है
  • भुवन बाम ने ऐसे किया अपने करियर की शुरुआत

इस यूट्यूब ने इंडस्ट्री में जानें का किया खुलाशा

भुवन बाम ने कहा, “मैं इस धारणा को बदलना चाहता हूं कि एक यूट्यूब क्रिएटर फिल्मों और प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व नहीं कर सकता।” उन्होंने कहा, “मैंने ‘ताजा खबर’ को 2023 के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक बनाकर अपने आलोचकों को चुप करा दिया, और यह एक सच्चाई है।” इस प्रयास को आगे बढ़ाते हुए, भुवन ने वादा किया है कि ‘ताजा खबर’ का दूसरा सीजन और भी ज्यादा शानदार होगा। भुवन ने कहा, “दूसरा सीजन उन कंटेंट क्रिएटर्स के प्रति सभी की धारणा को बदलेगा जो बॉलीवुड में फुल-टाइम एक्टर्स के रूप में बड़ा नाम कमाना चाहते हैं।” साथ ही उन्होंने कहा, “हम कहानी में सुधार कर रहे हैं। इसमें और भी ज्यादा इनोवेशन ला रहे हैं और मुझे भरोसा है कि यह हमारे दर्शकों को बेहद पसंद आएगी।”

भुवन बाम ने ऐसे किया अपने करियर की शुरुआत

भुवन बाम ने अपने इंटरनेट करियर की शुरुआत एक न्यूज़ रिपोर्टर का मजाक उड़ाने वाले वीडियो से की, जिसने कश्मीर की बाढ़ में अपने बेटे को खोने वाली एक महिला से असंवेदनशील सवाल पूछा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इसी वीडियो से भुवन के मन में यूट्यूब चैनल बनाने का आइडिया आया और उन्होंने 2015 में खुद का यूट्यूब चैनल बनाया। उन्होंने 2016 में अपना पहला म्यूजिक वीडियो ‘तेरी मेरी कहानी’ रिलीज किया। वह ‘संग हूं तेरे’, ‘सफर’, ‘राहगुजर’ और ‘अजनबी’ जैसे गानों के जरिए लोगों के बीच छा गए। उन्होंने 2018 में यूट्यूब पर ‘टीटू टॉक्स’ नामक एक नई डिजिटल सीरीज शुरू की। इसमें शाहरुख खान पहले गेस्ट बने। उन्होंने 2023 में ‘ताजा खबर’ से ओटीटी डेब्यू किया और उन्हें अमेजन मिनी टीवी के ‘रफ्ता रफ्ता’ में भी देखा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

फैंटेसी कॉमेडी थ्रिलर ‘ताजा खबर 2’ को रोहित राज और भुवन बाम ने प्रोड्यूस किया है और डायरेक्टर हिमांक गौड़ हैं। इसमें भुवन बाम के अलावा श्रिया पिलगांवकर, जे.डी. चक्रवर्ती, देवेन भोजानी, प्रथमेश परब, नित्या माथुर और शिल्पा शुक्ला समेत कई अन्‍य जाने-माने कलाकार नजर आएंगे। ‘ताजा खबर 2’ में भुवन ने वसंत गावड़े उर्फ वस्या का किरदार निभाया है। यह तनावपूर्ण रिश्तों के बीच एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिसे अचानक जादुई शक्तियां मिल जाती हैं। वह भविष्य देख सकता है।

Priya Mishra