90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन बेशक अब फिल्मों से दूरी बनाए हुए है,लेकिन सोशल मीडिया पर अभिनेत्री खूब सक्रिय हैं। दरअसल कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन की वजह से सभी सेलेब्स अपने घरों के अंदर कैद हैं और ऐसे में ज्यादातर सितारें अपने पुराने दिनों को याद करके थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस लिस्ट में रवीना टंडन का नाम भी शामिल है जिन्होंने अपनी पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

फैन ने शादी तक के लिए किया प्रपोज
लेकिन अब जब एक्ट्रेस ने अपनी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तो उन्हें एक फैन ने शादी तक के लिए प्रपोज कर डाला। हालांकि इस पर रवीना ने फैन्स को काफी दिलचस्प जवाब दिया जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।
रवीना टंडन की ये तस्वीरें तब की है जब वह घूमने के लिए पहाड़ों में गई थी। इस तसवीर में रवीना बहुत सुंदर दिख रही है। एक्ट्रेस ने अब तस्वीर शेयर करके लिखा, जब गर्मी सहन न हो… मेरा दिल बर्फीली छुट्टी के सपने देखने लगता है। रवीना ने जैसे ही अपनी ये तस्वीर शेयर की तो एक फैन ने कमेंट करके पूछा रवीना मैम क्या आप अगले जन में मुझसे शादी करेंगी?

इस पर रवीना ने जवाब दिया, सॉरी 7 जन्मों की पहले सी बुकिंग है। इसके अलावा उनके अन्य फैंस ने भी उनकी तसवीर पर खूब सारे कमेंट किये। एक फैन ने लिखा, जब भी मैं आपको देखता हूं, मुझे आपसे प्यार हो जाता है।

बता दें कि ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है जब रवीना से फैंस ने शादी के लिए पूछा हो। क्योंकि इससे पहले भी रवीना को ट्विटर पर शादी के लिए प्रोपजल आ चुकें हैं।

अभिनेत्री इस फिल्म में आएंगी नजर

रवीना टंडन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आएंगी इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त दिखाई देंगे। फिल्म से यश का लुक जारी कर दिया गया है जिसे खूब पसंद किया गया।


Download Android App
Download iOS App



