कोरोना महामारी में देशभर में लॉकडाउन लागू होने की वजह से सभी आम जनता से लेकर सभी सेलेब्स अपने घरों के अंदर पैक है। अब ऐसे में सभी के लिए मनोरंजन और खुद को अपडेट रखने के लिए अंतिम सहारा सोशल मीडिया है। जी हां दरअसल इन दिनों सभी लोग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं।

इसी कड़ी में फैंस को सता रही है अपने पसंदीदा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के कुछ यादगार पल। जिन्हें वो इंटरनेट पर दोबारा-दोबारा से शेयर भी कर रहे हैं। इस बीच एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का भी एक थ्रोबैक वीडियो खूब चर्चा में बना हुआ है।

रणबीर-आलिया का पुराना वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी के के लोग इस कदर दीवाने हैं कि दोनों साथ दिखाई देते हैं। खैर,फैंस को इनकी जोड़ी इतनी ज्यादा भा गई कि दोनों को ‘रूमर्ड कपल’ ही करार दिया है। हाल ही में इस कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर आलिया को ‘किस’ करते दिख रहे हैं।
बता दें कि ये वीडियो जी सिने अवार्ड्स का है। जैसे ही अवॉर्ड फंक्शन में आलिया के नाम की घोषणा हुई तो रणबीर ख़ुशी के मारे झूम उठे और एक्टर आलिया को बधाई देने के लिए बुलाते हैं। मगर हो कुछ और ही जाता है और दोनों गलती से आमने-सामने आ जाते हैं। वहीं दोनों के होंठ बस टकराने ही वाले होते हैं कि इतने में दोनों सतर्क हो जाते हैं।

वैसे रणबीर खुशी में आलिया के गाल पर किस करना चाहते हैं। मगर गलती से दोनों के बीच ये ऑकवर्ड सिचुएशन बन जाती है और ऐसे में दोनों को शर्म आ जाती है।

जाहिर है अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच अब रिश्ते को छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। साथ ही ये जोड़ी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। सभी जानते हैं कि लॉकडाउन नहीं हुआ होता तो दोनों शादी के बंधन में बंध चुके होते हैं।

वहीं ऋषि कपूर के निधन के समय आलिया पूरे वक्त सिर्फ रणबीर के साथ ही रहीं। वैसे आलिया-रणबीर के रिश्ते को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है,हालांकि दोनों अपने रिलेशनशिप की बात पर चुप्पी साधे हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



