सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने अभी बॉलीवुड में अपनी दस्तक दी भी नहीं है कि लोग उनके अभी से कायल हुए पड़े हैं,वैसे इस समय सुहाना खान की फैन फॉलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। दरअसल इन दिनों सुहाना खान अपने फैशन स्टाइल को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बता दें की बीते दिनों सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक कर दिया है,जिसके बाद से उनकी एक से एक बेहतरीन फोटो देखने को मिल रही है।

लेकिन इस दौरान खास बात यह है कि सुहाना खान की ये नई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उनकी मां गौरी खान भी चर्चा में हैं। हर बार की तरह सुहाना खान इस बार भी अपनी ड्रेस को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है,लेकिन जो उन्होंने पोल्का डॉट ड्रेस पहनी हुई है वो उन्होंने अपनी मां गौरी खान की ड्रैस पहनी है।

दरअसल कुछ ऐसी ही ड्रेस कई साल पहले गौरी खान को भी ऐसी पहने देखा गया था। बस कुछ दोनों में अंतर है तो वो इतना कि गौरी ने ड्रेस के साथ बेल्ट पहना है,जबकि सुहाना ने ड्रेस को बिना बेल्ट के साथ कैरी किया हुआ है।

गौरी खान की ये ड्रेस तकरीबन 13 साल पुरानी है। जिसे उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के बर्थडे बैश में पहना था। बता दें कि गौरी को अपनी यह ड्रेस इतनी ज्यादा पसंद कि उन्होंने इस अपने पति शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के प्रीमियर में भी पहना था।

शेयर की सेल्फी…
सुहाना खान ने पिछले दिनों यह तस्वीर अपनी एक फ्रेंड के साथ अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की, जिसमें वो ब्लैक एंड वाइट पोल्का ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। सुहाना की साटन फैब्रिक वाली इस ड्रेस में बोट नेक के साथ कई कर्व्स बने हुए थे, जिसे उन्होंने मिनी बैग के साथ एक्सेस किया। यही नहीं, मिनिमल मेकअप, खुले बाल, कैट आईलाइनर विद गो-टू पिंक लिप्स में शाहरुख खान की बेटी का लुक काफी गॉर्जियस था।

खैर,जो भी हो इस बात में वैसे कोई दोराय नहीं है कि सुहाना के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन उनकी मां गौरी खान हैं। वैसे हर बेटी की तरह सुहाना खान को भी अपनी मां की ड्रेस पहनने में कोई दिक्कत नहीं हुई। अब ऐसे में मां-बेटी की जोड़ी में स्टाइल एक्सपेरिमेंटल करना आपको किसका ज्यादा पसंद आया।


Download Android App
Download iOS App



