जब भी टिनसेल टाउन के सबसे पसंदीदा स्टारकिड की बात होती है तो सबसे पहले करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान का नाम सबसे पहले आता है पर अब लगता है तैमूर को क्यूटनेस में टक्कर देने के लिए एक और स्टारकिड आ गया है।

हालांकि करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे जिनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, पर अब लगता है उन्हें एक प्रतिद्वंदी मिल गया है जिसको फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे है।

जी हाँ हम बात कर रहे है बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन के बेटे अशर वेबर के बारे में जो इन दिनों अपनी क्यूटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। फैंस पहले तो अशर तस्वीर देख कर चौंक गए क्योंकि अशर काफी हद तक तैमूर से मिलते जुलते लगते है।

दरअसल इन दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमे सनी लियोन अपने बेटे के साथ नजर आ रही है। नीली शर्ट और पैंट में स्ट्रैट बालों के साथ सनी को खूबसूरत लग रही है पर लाइमलाइट ले उड़े उनके बेटे अशर।

शुरू में कई फैंस ने सुनी के बेटे को नहीं पहचाना और उसे तैमूर अली खान समझ बैठे एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “हाहाहा मैंने सोचा कि वह तैमूर को क्यों पकड़े हुए है,” जबकि एक अन्य यूज़र ने लिखा, “टिम टिम जैसा दिखता है।”

सनी अक्सर अपने तीन बच्चों नोहा, अशर और निशा कौर की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। उनकी बड़ी बेटी, निशा को 2017 में महाराष्ट्र के लातूर से इस कपल ने गोद लिया था और फिर दोनों ने 2018 में सरोगेसी के माध्यम से जुड़वा बच्चों का अपने परिवार में स्वागत किया।

अब देखना होगा की क्यूटनेस की इस मीठी लड़ाई में फैंस किसको ज्यादा पसंद करते है क्योंकि तैमूर और अशर दोनों प्यारे है।




Download Android App
Download iOS App



