आईपीएल नीलामी में शाहरुख के बेटे आर्यन में लोगों को दिखी किंग खान की झलक, फैन्स ने दी प्रतिक्रिया

Summary :

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जब छोटे थे तब लोगों को उनमें गौरी खान की झलक दिखाई देती थी।

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जब छोटे थे तब लोगों को उनमें गौरी खान की झलक दिखाई देती थी। हाल ही में आर्यन की जो लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं उसमें आर्यन हूबहू अपने डैड शाहरुख खान की कॉर्बन कॉपी लग रहे हैं। मालूम हो शाहरुख खान आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। 
ऐसे में आर्यन इस साल आईपीएल ऑक्शन 2021 में अपने पापा को रिप्रेजेंट करने के लिए वहां पहुंचे थे। जिसके बाद से आर्यन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वयरल हो रही हैं। इस बीच आर्यन के साथ एक्ट्रेस जुही चावला की बेटी जाह्नवी के भी खूब चर्चे हैं। जुही ने खुद अपने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट करके लिखा है, KKR किड्स आऱ्यन और जाह्नवी को ऑक्शन टेबल पर देखकर बहुत खुश हूं।
लोगों ने किया ऐसा रियेक्ट… 
ऑक्शन से आर्यन की कई सारी ऐसी फोटोज और वीडियो देखने को मिले हैं,जिनमें उनके हावभाव बिल्कुल अपने पिता शाहरुख खान से मेल खा रहे हैं। इतना ही नहीं आर्यन की बॉडी लैंग्वेज से लेकर उनके बाल को ठीक करने का स्टाइल और माथे पर पडऩे वाले बल सब कुछ देख कर आर्यन में शाहरुख की झलक देखने को मिल रही है। 

बता दें शाहरुख खान के फैंस ने सोशल मीडिया पर बहुत सी फोटोज शेयर की हैं जिसमें सभी लोग आर्यन पर प्यार लुटाते हुए नजर आए। वैसे तो पहले शाहरुख खान की बेटी सुहाना ही लोगों के बीच चर्चा में रहती थी, अब धीरे-धीरे आर्यन भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहने लगे हैं। वहीं फैंस को आर्यन के बॉलीवुड डेब्यू का भी बेसब्री से इंतजार है। 
वैसे आर्यन खान लॉयन किंग में अपना वॉइसओवर देकर लोगों को पहले ही अपना मुरीद कर चुके हैं। वहीं शाहरुख खान भी कई बार यह बात बोल चुके हैं कि आर्यन कैमरे के पीछे रहने में ज्यादा रुचि रखते हैं। 

Desk Team